• Home
  • ताजा खबरें
  • छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था
Image

छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था


लोक आस्था का महापर्व छठ इस बार 13 नवंबर से 16 नवंबर तक होगा. इसे लेकर पटना नगर निगम पूरी तैयारी में जुट गई है.  पटना नगर निगम के स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई. इसमें आगामी दीपावली और छठ पूजा को लेकर नगर आयुक्त और पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू और कमेटी में शामिल तमाम लोगों आपसी सहमति से अहम निर्णय लिए. छठ पूजा को लेकर इस बार का बजट 18 से 19 करोड़ रुपए किया गया है.

नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने बताया कि पिछले वर्ष 2025 में छठ को लेकर 16 से 17 करोड़ का बजट था लेकिन इस बार गंगा का जलस्तर बढ़ा है और लेट से पानी निकल रहा है, इस वजह से 4 करोड़ रुपये का इजाफा करके नगर विकास एवं आवास विभाग को बजट भेजा गया है.

छठ पूजा के मद्देनजर 3 शिफ्ट में काम करेंगे सफाई कर्मी 

इस राशि में घाटों की सफाई, आर्टिफिशियल घाटों के निर्माण, कर्मियों संख्या में बढ़ोत्तरी और लाइटिंग की व्यवस्था भी शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि छठ पूजा के मद्देनजर तीन शिफ्ट में सफाई कर्मी काम करेंगे. इसके लिए हर दिन 10 मानव बल बढ़ाने का निर्णय कमेटी में लिया गया है.

घाटों पर हर दिन गाद निकलवाने का काम कर रहे- यशपाल मीणा

पटना के नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने कहा, ”पूरे पटना नगर निगम में 103 गंगा नदी के किनारे छठ घाट है. जिला प्रशासन इस पर तय करेगी कि कितने खतरनाक घाट हैं. लेकिन हम लोग सभी को चिन्हित कर रहे हैं, जो सीढ़ी घाट हैं, उस पर गाद ज्यादा है. अभी हम लोग प्रतिदिन गाद निकलवाने का काम कर रहे हैं.”

डबल बैरिकेडिंग के साथ घाटों पर रोशनी की होगी बेहतर व्यवस्था

उन्होंने कहा कि अंत तक देखा जाएगा का पानी का लेवल कितना है. उसके बाद हम लोग बालू भरने की तैयारी करने जा रहे हैं. इस बार डबल बैरिकेडिंग की व्यवस्था हम लोग करेंगे ताकि लोगों को अच्छी सुविधा मिल सके और कोई अनहोनी ना हो. इसके अलावा पटना नगर निगम में 55 से 60 कृत्रिम तालाब हैं, जिन्हें सुदृढ़ करने और यहां बेहतर रोशनी की व्यवस्था करने के लिए निर्णय लिया गया है. 

इसके साथ ही शहर को जगमग रखने को लेकर पूरे नगर निगम क्षेत्र में 75 सौ अतिरिक्त लाइट लगाए जाएंगे. सभी घाटों पर पूरी लाइटिंग की व्यवस्था, वॉच टावर, शौचालय पानी और अस्थायी स्वास्थ कन्दर की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन से मिलकर हम लोग करने की तैयारी कर रहे हैं.

नगर निगम के लिए जल्द खरीदी जाएंगी नई गाड़ियां- यशपाल मीणा

एनबीसी के साथ एमओयू साइन करने को लेकर नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने कहा कि जल्द ही नगर निगम के गाड़ियों के काफिले में नई गाड़ियों को पीपीपी मॉडल पर खरीदा जाएगा. साथ ही जो पुराने वाहन है उनको हटा दिया जाएगा. 

नगर निगम कर्मियों की हड़ताल पर क्या बोले कमिश्नर?

3 नवंबर से नगर निगम कर्मियों की हड़ताल को लेकर उन्होंने कहा, ”नगर निगम और कर्मचारियों के बीच बातचीत हो रही है और हम कोशिश करेंगे कि जो भी फैसला हो, वह नगर निगम कर्मियों के हित में हो ताकि लोगों को कोई परेशानी ना हो.” उन्होंने कहा कि दीपावली और छठ पर सफाई की विशेष जरूरत होती है, इसलिए निगम कर्मियों को जल्द से जल्द मनाने का हम लोग प्रयाग करेंगे.

बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त



Source link

Related Posts

आजम खान के वकील का चौंकाने वाला दावा- हमें नहीं पता उन्हें कौन साथ ले गया

उत्तर प्रदेश स्थित रामपुर जेल से रिहा होने के बाद समाजवादी पार्टी केआजम खान के खिलाफ ED की…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

‘रिजीम चेंज’ के बाद प्रशांत भूषण का विवादित बयान, व्यापारियों को बताया ‘बीजेपी के गुर्गे’

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने अपने ‘रिजीम चेंज’ वाले बयान को लेकर एक बार फिर…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

‘अखिलेश के बयानों में झलक रही हताशा, चुनाव से पहले सपा ने मानी हार’, बीजेपी का दावा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने तीखा हमला…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर… रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है. जौहर यूनिवर्सिटी में…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top