• Home
  • शिक्षा समाचार
  • NEET UG Stray Vacancy Round: MBBS की 2000 खाली सीटों के लिए हो रहा स्पेशल स्ट्रे राउंड, 2 नवंबर तक करें आवेदन
Image

NEET UG Stray Vacancy Round: MBBS की 2000 खाली सीटों के लिए हो रहा स्पेशल स्ट्रे राउंड, 2 नवंबर तक करें आवेदन


नीट यूजी काउंसलिंग के कई राउंड गुजर जाने के बाद भी देश भर के मेडिकल संस्थानों में एमबीबीएस की लगभग 2000 सीटें खाली रह गई है. खाली सीटों को भरने और कम अंकों या मामूली अंक के अंतर से एडमिशन की रेस से बाहर रह गए  मेधावी छात्रों को राहत देने के लिए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने स्पेशल स्ट्रे वेकेंसी राउंड कराने का फैसला किया है. एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर स्ट्रे राउंड का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. अगर आप भी नीट यूजी 2026 क्वालिफाइड हैं और अब तक सीट पाने से चूक गए हैं तो 2 नवंबर से शुरू हो रही यह प्रक्रिया आपके लिए एक और मौका साबित हो सकती है. 

आखिर क्यों खाली रह गई 2000 सीटें?

देशभर के दो अलग-अलग राज्यों जैसे कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के मेडिकल कॉलेज और डीम्ड यूनिवर्सिटी में काउंसलिंग के कई चरण पूरे होने के बाद भी सीटें खाली रह गई है. इनमें से अधिकांश सीटे प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों और दिल्ली यूनिवर्सिटी की है, जहां सालाना फीस काफी ज्यादा होती है. जबकि कुछ सरकारी सीटें भी खाली पड़ी रह गई. ऐसे में संस्थाओं और राज्य सरकारों के अनुरोध के बाद नेशनल मेडिकल कमीशन की अनुमति से एमसीसी ने इस विशेष राउंड की घोषणा की है. 

MBBS स्पेशल स्ट्रे राउंड का पूरा शेड्यूल 

रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट- एमसीसी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट 2 से 4 नवंबर 2026 तक दोपहर 3 बजे तक खुला रहेगा. वहीं जबकि फीस पेमेंट की सुविधा शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी. 

चॉइस फिलिंग और लॉकिंग-  2 से 5 नवंबर 2026 तक छात्र अपनी पसंद के कॉलेज भर सकते हैं. चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया 4 नवंबर शाम 4 बजे से शुरू होकर 5 नवंबर सुबह 11 बजे तक चलेगी.

सीट अलॉटमेंट- एमसीसी की ओर से सीट अलॉटमेंट का फाइनल रिजल्ट 7 नवंबर 2026 को घोषित किया जाएगा. 

कॉलेज रिपोर्टिंग- जिन छात्रों को सीट अलॉट हुई है, उन्हें 7 नवंबर से 16 नवंबर शाम 5 बजे तक अपने संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा. 

ये भी पढ़ें-UPTET Controversy 2026: UPTET 2026 का रिजल्ट फिर से होगा जारी, अब 148 प्रश्नों से तय होगी पात्रता

BDS और BSc नर्सिंग के लिए शेड्यूल- एमसीसी ने एमबीबीएस के अलावा बीडीएस और बीएससी नर्सिंग प्रोग्राम में बची हुई सीटों को भरने के लिए भी शेड्यूल जारी किया है. इसमें बीएससी नर्सिंग और बीडीएस छठे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन खोले गए है. 

रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग- रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 17 नवंबर से 19 नवंबर 2026 दोपहर 3 बजे तक चलेगी.  वहीं चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया 18 नवंबर शाम 4 बजे से 19 नवंबर सुबह 9 बजे तक चलेगी. 

रिजल्ट और रिपोर्टिंग- 19 नवंबर कौन सीट अलॉटमेंट के बाद 20 नवंबर को फाइनल रिजल्ट आएगा. वहीं उसके बाद 21 नवंबर से 28 नवंबर के बीच स्टूडेंट अपने कॉलेज में रिपोर्ट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-Bihar Teacher Dress Code 2026: अब जींस-टीशर्ट पहन कर स्कूल नहीं जाएंगे बिहार के टीचर, फॉर्मल ड्रेस हुई अनिवार्य

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

शिक्षक भर्ती के नियम बदलने की तैयारी, अब 4 साल का ITEP कोर्स करने वाले भी बनेंगे शिक्षक 

देशभर के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया, योग्यता और शिक्षक पात्रता परीक्षाओं के नियमों में बड़ा बदलाव…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

UP Special TET 2026: ड्यूटी की चिंता छोड़ दे टीचर्स, स्पेशल टीईटी परीक्षा देने के लिए सरकार ने दी विशेष छुट्टी

UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश में स्पेशल टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

CBSE Rule changes 2026: 7 महीने में CBSE ने 6 बार बदले नियम, छात्र और स्कूल क्यों है परेशान?

CBSE Rule changes 2026: देश के सबसे बड़े शिक्षा बोर्ड सीबीएसई के लिए साल 2026 फैसलाें और उनके…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Success Story: कौन हैं IPS प्रीति यादव? जो बनीं नोएडा जोन-1 की पहली महिला DCP

महज 22 साल की उम्र में पहले ही प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा क्रैक कर आईपीएस बनने वाली…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top