• Home
  • शिक्षा समाचार
  • UP Special TET 2026: ड्यूटी की चिंता छोड़ दे टीचर्स, स्पेशल टीईटी परीक्षा देने के लिए सरकार ने दी विशेष छुट्टी
Image

UP Special TET 2026: ड्यूटी की चिंता छोड़ दे टीचर्स, स्पेशल टीईटी परीक्षा देने के लिए सरकार ने दी विशेष छुट्टी


UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश में स्पेशल टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से आगामी 3 नवंबर 2026 को आयोजित होने जा रही स्पेशल टीईटी पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों को राज्य सरकार ने परीक्षा के दिन एक दिन का विशेष अवकाश देने का फैसला किया है. इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव लाल मणि यादव और उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से आधिकारिक पत्र जारी किया. प्रदेश के सभी जिलों बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भेज दिए गए हैं. सरकार के इस कदम से परीक्षा देने वाले हजारों शिक्षकों को अपनी ड्यूटी और परीक्षा के बीच सामंजस्य बिठाने की चिंता से बड़ी राहत मिल गई है. 

6 मंडल मुख्यालयों पर बनाए गए 131 परीक्षा केंद्र 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत आयोजित होने वाली यह स्पेशल टीईटी परीक्षा प्रदेश के चुनिंदा 6 मंडलों मुख्यालय पर संपन्न होगी. इसमें आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी शामिल है. इन शहरों में निष्पक्ष और सुचारू परीक्षा कराने के लिए कुल 131 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. वही आपको बता दें कि यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी. पहली पारी की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी. वहीं दूसरी पारी की परीक्षा 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित कराई जाएगी. 

ये भी पढ़ें-CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई

क्यों आयोजित हो रही है स्पेशल टीईटी परीक्षा?

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि शिक्षा का अधिकार कानून के दायरे में आने वाले विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य है. इसके लिए शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक का समय दिया गया है. आंकड़ों के अनुसार 2010 या उससे पहले नियुक्त करीब 1.41 लाख सेवारत शिक्षक टीईटी पास नहीं थे. इनमें से लगभग 41 हजार शिक्षकों ने हाल ही में संपन्न सामान्य टीईटी परीक्षा के जरिए अपनी पात्रता पूरी कर ली है. अब शेष बचे सेवारत शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स के लिए यह विशेष टीईटी आयोजित की जा रही है, ताकि वह समय रहते अपनी अनिवार्यता पूरी कर सके.

शिक्षक संघों ने भी किया था स्वागत 

उत्तर प्रदेश विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव समेत अलग-अलग शिक्षक संगठनों ने सरकार की ओर से विशेष अवकाश दिए जाने के निर्णय का स्वागत किया है. शिक्षकों का कहना है कि परीक्षा की तैयारी और यात्रा के बीच स्कूल की ड्यूटी का दबाव रहता है, लेकिन अब विशेष छुट्टी मिलने से वह पूरी तरह एकाग्रता और तनावमुक्त होकर अपनी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.

ये भी पढ़ें-Air Marshal Ashutosh Dixit: आज वायुसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, कितनी बढ़ेगी सैलरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

शिक्षक भर्ती के नियम बदलने की तैयारी, अब 4 साल का ITEP कोर्स करने वाले भी बनेंगे शिक्षक 

देशभर के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया, योग्यता और शिक्षक पात्रता परीक्षाओं के नियमों में बड़ा बदलाव…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

NEET UG Stray Vacancy Round: MBBS की 2000 खाली सीटों के लिए हो रहा स्पेशल स्ट्रे राउंड, 2 नवंबर तक करें आवेदन

नीट यूजी काउंसलिंग के कई राउंड गुजर जाने के बाद भी देश भर के मेडिकल संस्थानों में एमबीबीएस…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

CBSE Rule changes 2026: 7 महीने में CBSE ने 6 बार बदले नियम, छात्र और स्कूल क्यों है परेशान?

CBSE Rule changes 2026: देश के सबसे बड़े शिक्षा बोर्ड सीबीएसई के लिए साल 2026 फैसलाें और उनके…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Success Story: कौन हैं IPS प्रीति यादव? जो बनीं नोएडा जोन-1 की पहली महिला DCP

महज 22 साल की उम्र में पहले ही प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा क्रैक कर आईपीएस बनने वाली…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top