• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • Box Office: फ्राइडे को ‘जेलर 2’ की कमाई को लगा झटका, ‘उड़ता तीर’ ने पलटा गेम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
Image

Box Office: फ्राइडे को ‘जेलर 2’ की कमाई को लगा झटका, ‘उड़ता तीर’ ने पलटा गेम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल


सिनेमाघरों में दो हफ्ते से धमाल मचा रही ‘जेलर 2’की कमाई में अब मंदी देखी जा रही है. वहीं ‘उड़ता तीर’ से लेकर ‘नई नवेली’ और ‘प्रहार’ तक कई अन्य फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए संघर्ष कर रही हैं. चलिए यहां जानते हैं फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस इनमें से किस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की है?

‘जेलर 2’ने तीसरे फ्राइडे कितना कलेक्शन किया? 
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ने पहले हफ्ते में 334.35 करोड़ का कलेक्शन किया और दूसरे हफ्ते में इसका कारोबार 95.20 करोड़ रुपये रहा. वहीं अब ये तीसरे हफ्ते में एंट्री कर गई है और इसकी कमाई की रफ्तार काफी स्लो हो गई है. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इसकी 16 दिनों की नेट कमाई अब 435.40 करोड़ रुपये हो गई है. 

‘उड़ता तीर’ ने दूसरे फ्राइडे कितनी कमाई की? 
आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ का पहला हफ्ता ठीक-ठाक रहा. इसने फर्स्ट वीक में 30.90 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे फ्राइडे इसकी कमाई में भी मामूली तेजी देखी गई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘उड़ता तीर’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इसकी 8 दिनों की नेट कमाई अब 33.75 करोड़ रुपये हो गई है. 

प्रहार ने तीसरे फ्राइडे कितनी की कमाई?
राजकुमार राव की ‘प्रहार’ ने भी सिनेमाघरों में रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. इस कोर्टरूम ड्रामा की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस खास नहीं रही. इसने पहले हफ्ते में 17.15 करोड़ कमाए थे. वहीं दूसरे वीक इसका कलेक्शन 4.42 करोड़ रुपये रहा. अब तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी इस फिल्म की कमाई में तीसरे फ्राइडे काफी मंदी देखी गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘प्रहार’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 0.27 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इसकी 15 दिनों की नेट कमाई अब 21.84 करोड़ रुपये हो गई है. 

नई नवेली ने तीसरे फ्राइडे कितना कमाया? 
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक परफॉर्म किया. इस फिल्म ने फर्स्ट वीक में 22.15 करोड़ कमाए थे. जबकि दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 3.65 करोड़ रुपये रही. अब ये भी तीसरे हफ्ते में एंट्री कर गई है. इसके कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘नई नवेली’ ने रिलीज के 15 वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 0.20 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इसकी 15 दिनों की नेट कमाई अब 26 करोड़ रुपये हो गई है. 

दृश्यम 3 ने 5वें फ्राइडे कितनी की कमाई? 
‘दृश्यम 3’ रिलीज के 5वें हफ्ते में एंट्री कर तुकी है और ये अब भी कमाई कर रही है. हालांकि अब इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 29वें दिन यानी पांचवें फ्राइडे को 93 लाख  का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इसकी 29 दिनों की नेट कमाई अब 373.93 करोड़ रुपये हो गई है. 

 



Source link

Related Posts

लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- ‘साल की सबसे बेहतरीन फिल्म’

नितेश तिवारी निर्देशित और रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण राइज ऑफ ए लेजेंड’ साल की सबसे…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने वर्ल्डवाइड अपने पहले पार्ट को दी मात, दोनों की कमाई में है जमीन आसमान का अंतर

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है और यह फिल्म दुनिया भर में…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

दीपिका पादुकोण ने ब्रेस्ट पंप की आवाज को बताया ‘हॉन्टेड हाउस’, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रही हैं. वो…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

‘पाजी, छोटा भाई समझ के मिट्टी पाओ’, दिलजीत दोसांझ के CJP पर निशाना साधने के बाद बोले अभिजीत दिपके

शुक्रवार को दिल्ली में अपने कॉन्सर्ट के दौरान, पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने मंच से ‘कॉकरोच जनता पार्टी'(सीजेपी)…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top