• Home
  • ताजा खबरें
  • CM योगी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किया नमन, राष्ट्रीय एकता दिवस की दी बधाई
Image

CM योगी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किया नमन, राष्ट्रीय एकता दिवस की दी बधाई


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, ‘लौह पुरुष’, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक बधाई दी. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार साहब का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष है कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता और एकता का सामर्थ्य ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव में निहित है. मां भारती की सेवा को समर्पित उनका जीवन हमें ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देता है.

सरदार पटेल ने राष्ट्रीय एकात्मता के लिए समर्पित किया जीवन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस राष्ट्रीय एकात्मता के लिए ‘भारत रत्न’ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया, उसे अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का पावन कर्तव्य है.

हमारी सरकार ने सुशासन को आधार बनाकर सामाजिक समरसता को किया सुदृढ़ 

मुख्यमंत्री ने लिखा कि वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश में तुष्टीकरण, जातिवाद व परिवारवाद की राजनीति ने समाज को बांटने का कार्य किया और राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को कमजोर कर सामाजिक समरसता को आघात पहुंचाया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने इस परिस्थिति को बदला. हमने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को सुशासन को आधार बनाकर सामाजिक समरसता को सुदृढ़ किया तथा श्रद्धेय सरदार पटेल जी की अमूल्य विरासत को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प से जोड़ा.

‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ के अटल संकल्प का बनें प्रतीक 

मुख्यमंत्री ने लिखा कि इसी संकल्प को जन-जन की चेतना और आचरण में उतारने का सामूहिक अवसर है- श्रद्धेय सरदार पटेल जी की जयंती एवं ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’. आइए, इस ‘एकता दौड़’ में सहभागी बनें. हमारा हर कदम राष्ट्र की अखंडता के प्रति समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ के अटल संकल्प का प्रतीक बने. जय हिंद.

यूपी में UCC लागू हुआ तो क्या होगा? तलाक के तरीकों में आएगा बदलाव



Source link

Related Posts

मुंबई में अंडरवर्ल्ड जैसी दहशत चाहता है बिश्नोई गैंग? बड़ी साजिश का खुलासा

मुंबई में 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड का जिस तरह खौफ हुआ करता था, उसी तरह की दहशत…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

यूपी में UCC लागू हुआ तो क्या होगा? तलाक के तरीकों में आएगा बदलाव

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बयान के बाद यूपी चुनाव से पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर नई…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

लखनऊ में पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े 4 संदिग्ध गिरफ्तार, बड़े अफसर थे निशाने पर

उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार किया है. एटीएस ने कार्रवाई…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

नोएडा पुलिस शुरू किया ‘ऑपरेशन FAST’, अब जाम में नहीं फंसेगी एंबुलेंस

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को रफ्तार देने और कीमती जानें बचाने के लिए एक बड़ी…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top