• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • 3 साल बाद अलग हुए पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान, जानें किसने खत्म किया रिश्ता?
Image

3 साल बाद अलग हुए पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान, जानें किसने खत्म किया रिश्ता?


मशहूर एक्ट्रेस अमृता सिंह और अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान का नाम लंबे वक्त से टीवी अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी पलक तवारी के साथ जोड़ा जा रहा था. दोनों अक्सर साथ में नजर आते थे, हालांकि उन्होंने कभी अपनी रिश्ते को लेकर साफ तौर पर कुछ नहीं कहा. लेकिन, अब खबरें हैं कि लंबे वक्त की डेटिंग के बाद पलक और इब्राहिम ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है.

3 साल बाद अलग हुए पलक और इब्राहिम

पलक और इब्राहिम का रिश्ता अब खत्म हो चुका है. हालांकि इसे लेकर भी दोनों में से किसी ने कोई पुष्टि नहीं की है. हिन्दुस्तान टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि सैफ के बेटे और श्वेता की बेटी अफेयर के करीब तीन साल बाद अपनी राहें अलग कर चुके हैं. दोनों तीन साल से ज्यादा वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे.

पलक या इब्राहिम, किसने खत्म किया रिश्ता?

इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी के ब्रेकअप की असली वजह सामने नहीं आ सकी है. लेकिन, रिपोर्ट में ये जरूर बताया गया है कि आखिर ये रिश्ता किसकी तरफ से खत्म हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक इब्राहिम ने ब्रेकअप के लिए पहल की थी. ये रिश्ता इब्राहिम ने खत्म किया और अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं. हालांकि दोनों अभी भी एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं.

हाल ही में टाइगर सफारी पर एक साथ दिखे थे दोनों

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान राजस्थान के रणथंभौर में साथ में टाइफर सफारी का लुत्फ लेते हुए नजर आए थे. इस महीने की शुरुआत में यहां से दोनों की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडया पर काफी वायरल हुए थे. हालांकि अब कुछ दिनों बाद ही उनके ब्रेकअप की खबरें चल रही हैं. 

करण जौहर के शो में नजर आ सकते हैं इब्राहिम!

ब्रेकअप की खबरों के बीच इब्राहिम को लेकर एक और खबर ये भी है कि वो जल्द ही एक टॉक शो में नजर आएंगे. माना रहा है कि वो करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 9’ में दिख सकते हैं. लेकिन, आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. करण इसका नौवां और लास्ट सीजन होस्ट कर रहे हैं, जिसके अब तक तीन एपिसोड आ चुके हैं.



Source link

Related Posts

‘तीसरा बच्चा कर सकती हो’, जब करीना कपूर ने शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत को छेड़ा

करीना कपूर खान का फेमस टॉक शो ‘वट वुमेन वॉन्ट’ एक बार फिर चर्चा में है. इस बार…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)

<p data-path-to-node="19"><span class="">हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के ‘ईथा’ अवतार ने इंटरनेट और…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

‘सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता’, सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘स्त्री 2’ में देखा गया था, इसके बाद उनकी फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

श्रद्धा कपूर ने निकाली ‘ईठा’ की रथ यात्रा, नौवारी साड़ी में छा गईं एक्ट्रेस, ट्रेलर लॉन्च से सामने आई तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top