• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता’, सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’
Image

‘सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता’, सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’


बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘स्त्री 2’ में देखा गया था, इसके बाद उनकी फिल्म ‘ईठा’ का ऐलान किया गया था. ये सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म है, जिसमें अभिनेत्री ने लीड रोल प्ले किया है और अब इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है. इसमें श्रद्धा कपूर की पावर पैक्ड परफॉर्मेंस देखने के लिए मिली. 

फिल्म ‘ईठा’ के ट्रेलर की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसमें श्रद्धा की परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया है. इसे लेकर ऑडियंस ने अच्छा रिस्पांस दिया है. फिल्म को लेकर कई यूजर्स ने पहले ही कह दिया कि ये सुपरहिट होगी और सारे रिकॉर्ड्स को भी तोड़ देगी. चलिए बताते हैं इसे लेकर लोगों ने कैसा रिस्पांस दिया है.

‘ईठा सारे रिकॉर्ड्स तोड़ेगी, कोई रोक नहीं पाएगा…’

श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ के ट्रेलर को देखकर लोग फैन हो गए हैं. इसकी रिलीज के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं. एक यूजर ने फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लिखा, ‘इसे कोई नहीं रोक सकता है. ये मास्टरपीस है और सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी.’ दूसरे ने लिखा, ‘पावरफुल सब्जेक्ट पर फिल्म बनी है और ये श्रद्धा कपूर के करियर की बड़ी हिट साबित होने वाली है.’

इसके साथ ही श्रद्धा कपूर की फिल्म के लिए एक ने लिखा, ‘क्या गजब ट्रांसफॉर्मेशन है. हाव-भाव, वो एनर्जी ‘लावणी की रानी’ के रूप में उन्हें पहचान पाना बिल्कुल नामुमकिन है. ‘ईथा’ कुछ खास होने वाली है.’ इसी तरह से लोग ‘ईठा’ के ट्रेलर पर रिएक्शन दे रहे हैं. रिलीज के पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी बज बन गया है जबकि इसकी रिलीज को अभी एक महीने का वक्त है.

कैसा है ‘ईठा’ का ट्रेलर?

इसके साथ ही अगर फिल्म ‘ईठा’ के ट्रेलर के बारे में बात की जाए तो इसमें श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के रोल को प्ले कर रही हैं. उनकी लाइफ को पर्दे पर पहली बार किसी फिल्म के जरिए दिखाया जा रहा है, जिसमें एक्ट्रेस एक दम ही रमी नजर आती हैं. उनका ट्रांसफॉर्मेशन, लुक, एक्टिंग सब कुछ काबिल-ए-तारीफ है.

फिल्म में रणदीप हुड्डा भी हैं. उन्होंने मर्चेंट का रोल प्ले किया है. ट्रेलर में उनकी भी झलक देखने के लिए मिलती है. आपको बता दें कि इस फिल्म के जरिए पहली बार रणदीप हुड्डा श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. वहीं, फिल्म की रिलीज के बारे में बात की जाए तो इसे 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसमें मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी, सिद्धार्थ जाधव, अक्षरा सिंह और उल्का गुप्ता जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं.



Source link

Related Posts

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)

<p data-path-to-node="19"><span class="">हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के ‘ईथा’ अवतार ने इंटरनेट और…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

श्रद्धा कपूर ने निकाली ‘ईठा’ की रथ यात्रा, नौवारी साड़ी में छा गईं एक्ट्रेस, ट्रेलर लॉन्च से सामने आई तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

गिटार से सजा कमरा और शानदार लिविंग एरिया, ऐसा दिखता है इरफान खान का आलीशान घर

फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ इरफान खान के घर पहुंची. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर इसका…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

पहले करवा चौथ पर नूपुर सेनन का दिखा खूबसूरत अंदाज, पति स्टेबिन बेन संग यूं किया सेलिब्रेट

नूपुर सेनन एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन है. नूपुर ने अपनी पहचान सिर्फ एक एक्ट्रेस की बहन…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top