• Home
  • ताजा खबरें
  • लुधियानाः AAP नेता के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, एक युवक मौत
Image

लुधियानाः AAP नेता के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, एक युवक मौत


पंजाब के लुधियाना में पटाखों के गोदाम में लगी भीषण आग ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं. आग के बीच हुए जोरदार धमाकों से गोदाम की दीवार भरभराकर गिर गई और मलबे के नीचे दबने से 27 वर्षीय युवक की जान चली गई. हादसा आम आदमी पार्टी के नेता गोल्डी सब्बरवाल के पटाखा गोदाम में हुआ. लुधियाना के घनी आबादी वाले फील्ड गंज इलाके में एक गोदाम में लगी भीषण आग ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को गोदाम की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में अचानक आग लग गई. इस कमरे में पटाखों का स्टॉक रखा हुआ था. आग लगते ही वहां धमाके होने लगे. आग इतनी भयानक थी कि आसमान में दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था. इसी दौरान गोदाम में मौजूद साहिल सब्बरवाल खुद को बचाने के लिए एक तरफ खड़ा हो गया, लेकिन अचानक दीवार गिरने से वह मलबे के नीचे दब गया. काफी गंभीर हादसे में साहिल की मौत हो गई.

घटना की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीमें

बताया गया कि धमाके में मृत साहिल सब्बरवाल की उम्र महज 27 साल थी और वह आम आदमी पार्टी नेता गोल्डी सब्बरवाल के चाचा का बेटा बताया जा रहा है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी.

रिहायशी इलाकों में पटाखों के स्टॉक ने सुरक्षा पर खड़ें किए सवाल

वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया था. इस घटना ने रिहायशी इलाकों में पटाखों के स्टॉक और सुरक्षा इंतजामों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. दूसरी तरफ AAP नेता गोल्डी सब्बरवाल का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने बताया कि पिछले साल के बचे हुए पटाखे गोदाम में रखे थे और आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है. फिलहाल पुलिस हादसे के हर पहलू की जांच कर रही है.

पंजाब में कांग्रेस को घेरने के लिए BJP का नया प्लान, 2027 में पड़ेगा असर?



Source link

Related Posts

मुंबई में अंडरवर्ल्ड जैसी दहशत चाहता है बिश्नोई गैंग? बड़ी साजिश का खुलासा

मुंबई में 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड का जिस तरह खौफ हुआ करता था, उसी तरह की दहशत…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

यूपी में UCC लागू हुआ तो क्या होगा? तलाक के तरीकों में आएगा बदलाव

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बयान के बाद यूपी चुनाव से पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर नई…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

लखनऊ में पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े 4 संदिग्ध गिरफ्तार, बड़े अफसर थे निशाने पर

उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार किया है. एटीएस ने कार्रवाई…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

CM योगी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किया नमन, राष्ट्रीय एकता दिवस की दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, ‘लौह पुरुष’, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top