• Home
  • खेल समाचार
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव
Image

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव


न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर था. हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को रिकवर करने में समय लगेगा, इसलिए वह 4 नवंबर से शुरू होने वाली ODI सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.

वहीं नीतीश कुमार रेड्डी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे मैचों के लिए भारतीय स्क्वाड में बने हुए हैं. वह चौथे और पांचवें वनडे मैच में नहीं खेलेंगे, इस दौरान नीतीश चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया ए टीम को जॉइन करेंगे, जो अभी न्यूजीलैंड का दौरा कर रही है. इससे नीतीश को 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तैयारी करने में मदद मिलेगी.

पहले 3 ODI मैचों के लिए भारत का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी

चौथे और पांचवें ODI के लिए भारतीय स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव

 

इंडिया ए को जॉइन करेंगे प्रसिद्ध कृष्णा

इन दिनों इंडिया ए टीम भी न्यूजीलैंड दौरे पर है, जो अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेल रही है. बीसीसीआई ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे मैच के लिए इंडिया ए स्क्वाड को जॉइन करेंगे. इससे उन्हें गेम फिटनेस दोबारा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी.

इंडिया ए और न्यूजीलैंड का दूसरा मैच 31 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. इस मैच के लिए मोहम्मद सिराज को इंडिया ए के स्क्वाड में स्थान दिया गया है.

इंडिया ए का अपडेटेड स्क्वाड: यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, यश राठौड़, आर स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, शिखर मोहन, मुकेश चौधरी, मुकेश कुमार, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र

यह भी पढ़ें:

ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20



Source link

Related Posts

दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास

राशिद खान ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया इतिहास लिख दिया है. वह इस फॉर्मेट में 200 विकेट…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20

ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में खेलेंगे या नहीं? ईशान चोट के कारण दूसरे और…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान

रॉबिन उथप्पा मुंबई इंडियंस के नए बल्लेबाजी कोच बन गए हैं. IPL 2027 के लिए मुंबई टीम को…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

न्यूजीलैंड में दिखा विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ का वीडियो वायरल

विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए फैंस किस हद तक बेताब रहते हैं, इसकी झलक न्यूजीलैंड…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top