Image

PoK में मुनीर की सेना की बर्बरता, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 13 घायल


पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 103 दिन से जारी विद्रोह में आज राजधानी मुजफ्फराबाद में एक बार फिर प्रदर्शनकारियों और पाकिस्तानी सेना के बीच तनाव शुरू हो गया. शाम 4 बजे नीलम पुल पर प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने अंधाधुंध फायरिंग की और आँसू गैस के गोले छोड़े. इसी तरह नीलम घाटी में भी प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की. PoK से आई प्राथमिक जानकारी के मुताबिक शाम 4 बजे हुए गोलीबारी में 13 लोग घायल हुए हैं.

मुजफ्फराबाद में किया गया था बंद का ऐलान 

आज PoK के मुजफ्फराबाद डिवीज़न के सभी जिलों में प्रदर्शनकारियों ने बंद का ऐलान किया था. इसी वजह से सुबह से दुकानें और बाज़ारें बंद रही और पूरी राजधानी में बंद का असर दिखा. दुकानें बंद करने के बाद लोग सड़कों पर उतरे और पाकिस्तान की सरकार और सेना के ख़िलाफ नारेबाज़ी की. इसी नारेबाज़ी का जवाब पाकिस्तानी रेंजर्स और PoK पुलिस ने बर्बर तरीके से आँसू गैस के गोले और गोलियां दाग कर दिया.

लगातार हो रही PoK में हिंसा

बता दें कि पिछले महीने Pok में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान भी पाकिस्तानी रेंजर्स और पाकिस्तानी पुलिस ने आम जनों पर बर्बरता से गोलियां चलाई गईं थी. जिसमें कई सारे लोगों की मौत की भी खबरें आईं थीं।  इस दौरान स्थानीय लोगों ने पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की थी. पाकिस्तानी सैन्य बलों की इस बर्बरता को देखते हुए युवाजनों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया था. 

पिछले कुछ समय से लगातार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर क्षेत्र से आम जनों के दमन, उत्पीड़न, भेदभाव और अत्याचार की खबरें आ रहीं हैं. जिसके खिलाफ मुजफ्फराबाद, रावलकोट और मीरपुर जैसे शहरों में लगातार जन आंदोलन हो रहे हैं.

PoK में 5 जून से इंटरनेट बंद है, साथ ही 16 जून से पाकिस्तान के अन्य इलाकों से PoK में खाने की सामग्री नहीं आ पा रही है. सेना और रेंजर्स की गोलियों से 133 लोग पिछले 103 दिनों में मारे जा चुके हैं.



Source link

Related Posts

जंग के बाद US में हथियार खत्म होने दावे पर बोले ट्रंप – ‘कायर और गद्दार कहेंगे कि…’

Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom ईरानी राष्ट्रपति की न्यूयॉर्क यात्रा से ठीक…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

UN में डोनाल्ड ट्रंप बोले- मैंने टैरिफ लगाकर 8 जंग रुकवाईं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान दुनियाभर में 8 जंग…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगन की गंदी चाल, UN में उठाया कश्मीर का मुद्दा

Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगन ने यूएनजीए में…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

भारत-पाक युद्धविराम, ईरान को धमकी, AI का नया नामकरण…ट्रंप के भाषण की 10 बड़ी बातें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पाकिस्तान संघर्ष (ऑपरेशन सिंदूर) समेत दुनिया की 8 जंग…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top