Image

रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत


रूस ने यूक्रेन के नीप्रो शहर में बड़ा ड्रोन अटैक किया है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हैं. इस हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि निप्रो के रेलवे स्टेशन पर रूस का एक भयानक हमला. रूसियों ने उस प्लेटफॉर्म पर ड्रोन से हमला किया, जहां एक आम लोकल ट्रेन और एक नियमित यात्री ट्रेन खड़ी थीं.

उन्होंने कहा, ”दुर्भाग्य से अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मैं उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. दस अन्य लोग घायल हुए हैं. सभी जरूरी आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर काम कर रही हैं.”

रूस पर प्रतिबंध की मांग

राष्ट्रपति ने कहा, ”रूस ने तनाव कम करने के बजाय, कुछ रूसी उद्योगपतियों (ओलिगार्कों) और रूसी ऊर्जा क्षेत्र से प्रतिबंध हटाए जाने के बाद से हमारे लोगों पर कितने आतंकवादी हमले किए हैं? यही कारण है कि यूक्रेन हमेशा कहता रहा है कि रूस की आक्रामकता के जवाब में अमेरिका और यूरोप को उचित और निर्णायक कदम उठाने चाहिए.”

उन्होंने कहा, ”जब तक यह रूसी युद्ध जारी है, तब तक मॉस्को और उसकी युद्ध मशीनरी पर लगे प्रतिबंधों में कोई ढील नहीं दी जानी चाहिए. अब समय आ गया है कि EU, अमेरिका और G7 नए और कड़े प्रतिबंध लगाए. जो लोग इस तरह से मदद करने के लिए तैयार हैं, मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं.”



Source link

Related Posts

‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर UAE की तरफ से आयोजित एक समारोह में पहुंचे. उस दौरान उनके सिर…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

Explained: इजरायल चुनाव में सत्ता का केंद्र बने मंसूर अब्बास, जानिए कौन हैं किंगमेकर की रेस में शामिल यह अरब नेता

इजरायल में सरकार बनाने की राजनीतिक प्रक्रिया हमेशा से जटिल और उतार-चढ़ाव भरी रही है. ऐसे में, एक…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में जब भी कोई नई क्रांति का जिक्र होता है, तो सबकी नजर…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता

ईस्टर द्वीप गुरुवार (29 अक्टूबर 2026) को 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top