• Home
  • ताजा खबरें
  • महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- ‘शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म’
Image

महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- ‘शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म’


महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की पांच सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. कुल 5 से केवल 2 सीटों पर ही सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति गठबंधन को जीत मिली है, जबकि महा विकास अघाड़ी (MVA) ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है.

एक तरफ MVA इस जीत से गदगद है तो दूसरी तरफ महायुति में नतीजों को लेकर खटपट देखने को मिल रही है. महाराष्ट्र MLC चुनाव के नतीजों से बीजेपी नाराज है. बीजेपी ने इस हार के लिए शिवसेना को ही जिम्मेदार बता दिया है. वहीं, शिंदे गुट ने कहा कि परिवार में नोकझोंक चलती रहती है. 

कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत

 

नितेश राणे ने कहा- कटोगे तो बंटोगे 

MLC के नतीजों पर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने कहा, “महायुति के तौर पर एक साथ लड़ना चाहिए था. एक साथ की ताकत से ही जीते थे ना विधानसभा चुनाव. एक हैं तो सेफ हैं, कटोगे तो बटोगे यह महायुति में भी लागू होता है. फेविकोल की तरह महायुति को जुड़े रहना होगा.”

नवनाथ का आरोप- शिवसेना ने गठबंधन का धर्म नहीं निभाया

वहीं, बीजेपी के प्रवक्ता नवनाथ बन ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने गठबंधन का धर्म नहीं निभाया इस कारण हार का सामना करना पड़ा है. नवनाथ ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनावों में  पुणे और नागपुर जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर सहयोगी पार्टी शिवसेना ने उस तरह से सहयोग नहीं दिया जैसी की उम्मीद थी.’

नवनाथ ने आरोप लगाते हुए लिखा कि पुणे में, ऐन मौके पर निर्दलीय उम्मीदवार सचिन सनाप को समर्थन देकर शिवसेना ने महायुति गठबंधन की एकजुटता को झटका दिया. छत्रपति संभाजी नगर में, अब्दुल सत्तार ने तो नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के खिलाफ सीधे प्रचार किया, जिसका खामियाजा गठबंधन को भुगतना पड़ा. 

नवनाथ ने आगे अपने पोस्ट में कहा कि अगर शिवसेना ने बीजेपी और शिंदे गुट के साथ सहयोग करके महायुति गठबंधन के सिद्धांतों का पालन किया होता, तो महायुति सभी पांचों सीटें जीत सकती थी, लेकिन पुणे में एक सीट पाने के लालच में शिवसेना ने अपने सहयोगी दलों को मुश्किल स्थिति में डाल दिया और तीन सीटें जीतने का मौका गंवा दिया.

आनंद दुबे ने किया पलटवार

शिवसेना (शिंदे) प्रवक्ता आनंद दुबे ने बीजपी के आरोपों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि हम परिवार हैं और परिवार में नोक झोंक चलती रहती है. हम एक दूसरे के साथ मिलजुल कर आगे बढ़ रहे हैं.  4 राज्यों की  28 विधान परिषद सीटें थी, जिसमें से हमने 16 जीती हैं. इसके साथ ही दुबे ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा है और कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार और कर्नाटक में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई है, इसलिए उन्हें आत्मचिंतन करने की सलाह दे डाली है.

नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त

 



Source link

Related Posts

उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा को वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुशासन, जनकल्याण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के बीच…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देंगे निर्वाचित जनप्रतिनिधि: मुख्यमंत्री

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन- 2026…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान

जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अंतिम…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top