• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘दृश्यम 3’ वर्सेस ‘दृश्यम 2’: सेकंड पार्ट ने चौथे वीक में तीसरे पार्ट को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल
Image

‘दृश्यम 3’ वर्सेस ‘दृश्यम 2’: सेकंड पार्ट ने चौथे वीक में तीसरे पार्ट को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल


अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ खबरों में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. फिल्म ने 25 दिनों में गुनियाभर में 570 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए जानते हैं ‘दृश्यम 2’ और  ‘दृश्यम 3’ में से किस फिल्म ने बाजी मारी है.

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने इंडिया में 443.15 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. वहीं 369.95 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 131.50 करोड़ कमाए. दुनियाभर में फिल्म ने 574.65 करोड़ कमाए. 

फिल्म ने 62 करोड़ की ओपनिंग की थी. पहले हफ्ते में फिल्म ने 245.50 करोड़ कमाए. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 87.50 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 28.85 करोड़ कमाए.

फिल्म अभी थिएटर में लगी है और लगातार कमा रही है.

‘दृश्यम 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘दृश्यम 3’ के मुकाबले में ‘दृश्यम 2’ पीछे रह गई है.  ‘दृश्यम 2’ ने लाइफटाइम 342.31 करोड़ का दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 59.50 करोड़ कमाए थे. फिल्म ने इंडिया में 239.67 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. वहीं 282.81 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. 

इस मामले में आगे निकली ‘दृश्यम 2’

वहीं दोनों फिल्मों के चौथे वीक के कलेक्शन की बात करें तो ‘दृश्यम 3’ ने 22वें दिन 1.40 करोड़, 23वें दिन 2.65 करोड़, 24वें दिन 3 करोड़ और 25वें दिन 1.05 करोड़ कमाए. ‘दृश्यम 2’ ने इस मामले में बाजी मार ली है. फिल्म ने 22वें दिन 3.10 करोड़, 23वें दिन 5.37 करोड़, 24वें दिन 7.27 करोड़ और 25वें दिन 1.89 करोड़ कमाए.

बता दें कि दोनों फिल्मों को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के दूसरे पार्ट में अजय देवगन, इशिता दत्ता, अक्षय खन्ना, मृणाल जाधव, श्रेया सरन, तबु जैसे स्टार्स नजर आए. वहीं तीसरे पार्ट में अजय, इशिता, तबु, श्रेय सरन तो दिखे. हालांकि, अक्षय खन्ना फिल्म का पार्ट नहीं थे. अक्षय की जगह फिल्म में जयदीप अहलावत नजर आए.



Source link

Related Posts

‘सिर्फ एक ही किंग है…’ शाहरुख खान के मुरीद हुए करण जौहर, किंग नए पोस्टर पर लुटाया प्यार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान तीन साल के लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं.…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

‘जेलर 2’ का मंगलवार को ताबड़तोड़ कलेक्शन, 413 करोड़ पार बॉक्स ऑफिस कमाई

‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है और रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. मंगलवार…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी

टीवी और बॉलीवुड अदाकारा नाविका कोटिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस ने इस…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

‘मातृभूमि’ की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ लंबे समय से पोस्टपोन है. फिल्म  अप्रैल के…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top