• Home
  • खेल समाचार
  • WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
Image

WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली


WPL यानी विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन में किसी टीम को कम बजट में अपनी जरूरत पूरी करनी होगी, तो किसी के पास नए खिलाड़ियों को चुनने के लिए अच्छी रकम मौजूद है. पांचों फ्रेंचाइजी के सामने अपनी टीम को मजबूत बनाने का मौका है, लेकिन इसके लिए उन्हें सोच-समझकर बोली लगानी होगी. 28 अक्टूबर को होने वाली नीलामी में 150 खिलाड़ी शामिल होंगे, जबकि टीमों के पास कुल 27 जगह ही खाली हैं.

नीलामी से पहले यूपी वारियर्स के पास सबसे ज्यादा 3.75 करोड़ रुपये बचे हैं. टीम को 8 खिलाड़ियों की जगह भरनी है, इसलिए उसके पास दूसरे मुकाबले में सबसे ज्यादा ऑप्शन होंगे. गुजरात जायंट्स के पास 1.25 करोड़ रुपये हैं और उसे तीन खिलाड़ी चुनने हैं. वहीं, RCB के पास 1.15 करोड़ रुपये और दिल्ली कैपिटल्स के पास 1.10 करोड़ रुपये बाकी हैं. दोनों टीमों को पांच-पांच स्लॉट भरने हैं. मुंबई इंडियंस के पास 90 लाख रुपये हैं और उसे 6 खिलाड़ियों की जरूरत है.

150 खिलाड़ियों के बीच सिर्फ 27 जगह

इस बार ऑक्शन में 122 भारतीय और 28 विदेशी खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है. लेकिन, सभी खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलना मुमकिन नहीं है. कुल 27 स्लॉट के लिए बोली लगेगी, ऐसे में फ्रेंचाइजी को अपने बजट के साथ-साथ टीम की जरूरतों को भी ध्यान में रखना होगा. नीलामी कोच्चि में आयोजित होगी और भारतीय समय के अनुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगी.

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

विदेशी खिलाड़ियों में ग्रेस हैरिस, सोफी मोलिन्यू और जेस जोनासन को लेकर दिलचस्पी देखने को मिल सकती है. जेस जोनासन पिछले सीजन में RCB का हिस्सा थीं, लेकिन चोट की वजह से टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हट गई थीं.

भारतीय खिलाड़ियों में वृंदा दिनेश, गोंगाडी त्रिशा और इरा जाधव पर भी फ्रेंचाइजी की नजरें रह सकती हैं. अब देखना होगा कि ऑक्शन में कौनसी टीम अपनी जरूरत के मुताबिक खिलाड़ी चुनने में सफल रहती है और किस खिलाड़ी को सबसे अच्छी बोली मिलती है.

 

यह भी पढ़ें:कौन हैं मार्को यानसन? टेस्ट की ऑलराउंड और गेंदबाजी रैंकिंग में एक साथ बने नंबर-1



Source link

Related Posts

20वां ‘फाइव विकेट हॉल’ लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट में…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

190+ टारगेट को सबसे तेज हासिल करने वाला दूसरा देश बना भारत, देखें टॉप-5 लिस्ट

टी20 क्रिकेट में बड़े लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ टीमें अपनी बल्लेबाजी से मुश्किल…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

वेलिंगटन में जीत के बाद गौतम गंभीर ने 2 शब्दों में दिया दुनिया को खास मैसेज

गौतम गंभीर ने वेलिंगटन में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद दुनिया को एक खास मैसेज दिया. मंगलवार को…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में कमाल कर दिया. दोनों ने ऐसी…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top