• Home
  • ताजा खबरें
  • योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव में रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर आयोजन
Image

योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव में रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर आयोजन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में आयोजित होने वाला दसवां दीपोत्सव इस बार देश-विदेश की रामलीला परंपराओं के संगम का साक्षी बनेगा. छह और सात नवंबर को संस्कृति विभाग की ओर से करीब 10 से 15 मंचों पर रामलीला का आयोजन किया जाएगा.

इसमें अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रीय शैलियों में रामकथा का मंचन होगा. केरल, असम और जम्मू-कश्मीर की टीमें अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में प्रस्तुति देंगी, जबकि फिलीपींस की टीम आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देगी. उत्तराखंड और बंगाल की रामलीलाएं भी इस सांस्कृतिक संगम का हिस्सा होंगी.

अलग-अलग भाषाओं में गूंजेंगे श्रीराम के आदर्श

दसवें दीपोत्सव में मलयालम, असमिया और डोगरी भाषाओं में रामलीला का मंचन किया जाएगा. विभिन्न क्षेत्रों की टीमें अपनी पारंपरिक शैलियों के माध्यम से रामकथा के प्रसंगों को जीवंत करेंगी. इससे दर्शकों को देश की भाषाई विविधता और रामायण की क्षेत्रीय परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलेगा. आयोजन यह भी दर्शाएगा कि अलग-अलग सांस्कृतिक परिवेश में प्रस्तुत होने के बावजूद रामकथा लोगों को साझा सांस्कृतिक विरासत से जोड़ती है.

आईसीसीआर के माध्यम से विदेशी टीमों को आमंत्रण

अयोध्या अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के सलाहकार आशुतोष द्विवेदी के अनुसार, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के माध्यम से विदेशी टीमों को आमंत्रित किया गया है. फिलीपींस की टीम की भागीदारी तय है, जबकि अन्य देशों की टीमों को जोड़ने के प्रयास जारी हैं. इसका उद्देश्य विभिन्न देशों में प्रचलित रामलीला परंपराओं को एक मंच पर लाकर रामायण की वैश्विक सांस्कृतिक विरासत को सामने लाना है.

सांस्कृतिक एकता और अयोध्या की पहचान को मिलेगा विस्तार

संस्कृति विभाग का यह आयोजन अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ देश-विदेश की रामलीला परंपराओं को एक साझा मंच प्रदान करेगा. अलग-अलग भाषाओं में होने वाले मंचन के जरिए रामायण की व्यापक सांस्कृतिक पहुंच और उसकी जुड़ाव की क्षमता सामने आएगी. दीपोत्सव के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और संस्कृति प्रेमियों को एक ही स्थान पर विविध भाषाओं और शैलियों में रामकथा देखने का अवसर मिलेगा. दीपों की जगमगाहट के बीच देशी-विदेशी कलाकारों की प्रस्तुतियां इस आयोजन को सांस्कृतिक विविधता और साझा विरासत का विशेष अनुभव बनाएंगी.



Source link

Related Posts

बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते

बिहार विधान परिषद चुनाव में पहला नतीजा तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सामने आया है. यहां एनडीए से…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

UP चुनाव: ‘मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो’, DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं. कई राजनीतिक जानकारों का मानना…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला

रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली को लेकर सियासी गहमागहमी तेज है. इस बीच झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन

बिहार के भोजपुर जिले में मंगलवार (27 अक्टूबर) को पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर 12391 श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top