• Home
  • ताजा खबरें
  • बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
Image

बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन


बिहार के भोजपुर जिले में मंगलवार (27 अक्टूबर) को पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर 12391 श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटने से रेल परिचालन प्रभावित हो गया. बनाही स्टेशन और सिकरिया हाल्ट के बीच अप लाइन पर हुई इस घटना के कारण ट्रेन बीच रास्ते में रुक गई. तकनीकी खराबी के चलते करीब दोपहर 1 बजे से साढ़े 3 बजे तक तक ट्रेन खड़ी रही. 

इस दौरान आरा जंक्शन पर दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस को भी रोकना पड़ा. हालांकि, घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है. इस दौरान दोपहर 1 बजे से साढ़े 3 बजे तक अप लाइन ठप रही. रेलवे की टी आर डी टीम ने युद्धस्तर पर मरम्मत कर साढ़े तीन बजे परिचालन बहाल किया.

बनाही और सिकरिया हाल्ट के बीच हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12391 श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस मंगलवार को बिहिया स्टेशन से दोपहर 12:32 बजे रवाना हुई थी. ट्रेन का अगला निर्धारित स्टॉपेज डुमरांव स्टेशन था. इसी दौरान बनाही स्टेशन और सिकरिया हाल्ट के बीच पोल संख्या 627/3 के पास अप लाइन पर ट्रेन अचानक रुक गई.

जांच के दौरान पता चला कि इंजन के ऊपर लगा पेंटोग्राफ टूट गया है. पेंटोग्राफ के जरिए इलेक्ट्रिक इंजन को ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार से बिजली मिलती है. इसके टूटने से इंजन की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी.

टेक्नीशियन की टीम ने की मरम्मत

घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे की टेक्नीशियन टीम मौके पर पहुंची. रेलकर्मियों ने करीब 40 मिनट तक मशक्कत कर तकनीकी खराबी को ठीक किया. इसके बाद श्रमजीवी एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना किया गया.

ट्रेन डुमरांव और बक्सर होते हुए अपने गंतव्य नई दिल्ली की ओर बढ़ी. श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस राजगीर से नई दिल्ली के बीच संचालित होती है. ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि, सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी है.

आरा जंक्शन पर भी पड़ा असर

श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटने के कारण अप लाइन पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ. इसका असर आरा जंक्शन पर भी देखने को मिला, जहां दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, कोटा पटना, 09064 उधना स्पेसल 19802 दानापुर–सोगरिया (कोटा) अन्य पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें बिहटा, कुल्हड़िया, करीसाथ, बिहिया सहित विभिन्न स्टेशनों और हाल्ट पर खड़ी रहीं. घंटों ट्रेन में फंसे रहने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. कई यात्री गर्मी और देरी से परेशान दिखे.

बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते



Source link

Related Posts

योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव में रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर आयोजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में आयोजित होने वाला दसवां दीपोत्सव इस बार देश-विदेश की रामलीला…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते

बिहार विधान परिषद चुनाव में पहला नतीजा तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सामने आया है. यहां एनडीए से…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

UP चुनाव: ‘मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो’, DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं. कई राजनीतिक जानकारों का मानना…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला

रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली को लेकर सियासी गहमागहमी तेज है. इस बीच झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top