• Home
  • ताजा खबरें
  • बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
Image

बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते


बिहार विधान परिषद चुनाव में पहला नतीजा तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सामने आया है. यहां एनडीए से बीजेपी के प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की है. उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी भूषण झा को 594 वोटों से हराया. हालांकि, आधिकारिक रूप से अंतिम परिणाम की घोषणा होना बाकी है. मतों की संख्या में बदलाव संभव है.

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में नरेंद्र प्रसाद सिंह को कुल 2945 वोट मिले. वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी भूषण झा को 2351 मत प्राप्त हुए. दोनों के बीच जीत का अंतर 594 वोट रहा. इस सीट पर मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली जिले के मतदाता शामिल हैं. जीत के बाद समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इस जमकर गुलाल उड़ाए गए और नारेबाजी की गई.

यह भी पढ़ें- नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज

जन सुराज ने भूषण झा को बनाया था प्रत्याशी

भूषण झा को पहले जन सुराज ने अपना प्रत्याशी बनाया था. बाद में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा. दूसरी ओर, एनडीए के प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह ने मुकाबले में बढ़त बनाई और जीत हासिल की.

सीपीआई की मौजूदा सीट पर लगा झटका

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र पहले सीपीआई के पास थी. मौजूदा विधान पार्षद डॉ. संजय कुमार सिंह इस बार भी चुनाव मैदान में थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इस नतीजे से सीट पर राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत मिले हैं. संजय कुमार सिंह तीसरे नंबर पर रहे.

तिरहुत स्नातक सीट पर भी नतीजे का इंतजार

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना का परिणाम भी देर रात तक आने की संभावना है. इस सीट पर जेडीयू के अभिषेक झा, आरजेडी की डॉ. रश्मि विनायक गौतम और जन सुराज के डॉ. विमोहन कुमार मैदान में हैं. अब इस सीट के नतीजे पर भी सबकी नजर है.

यह भी पढ़ें- बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल



Source link

Related Posts

योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव में रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर आयोजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में आयोजित होने वाला दसवां दीपोत्सव इस बार देश-विदेश की रामलीला…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

UP चुनाव: ‘मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो’, DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं. कई राजनीतिक जानकारों का मानना…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला

रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली को लेकर सियासी गहमागहमी तेज है. इस बीच झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन

बिहार के भोजपुर जिले में मंगलवार (27 अक्टूबर) को पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर 12391 श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top