• Home
  • खेल समाचार
  • WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Image

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?


WPL 2027 ऑक्शन का आयोजन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा. पांचवें सीजन से पहले नीलामी में कुल मिलाकर 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी और सभी पांच टीमों के पास कुल मिलाकर 8.15 करोड़ रुपये बचे हैं. बताया दें कि WPL का अगला सीजन 14 जनवरी से शुरू होकर 4 फरवरी तक चलेगा.

ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था. मगर इनमें से सिर्फ 27 खिलाड़ी ही बिक पाएंगे. ऑक्शन में 20 भारतीय और 7 विदेशी खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है, बाकी 119 खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगेगी. यहां जान लीजिए ऑक्शन से जुड़ी हर बड़ी डिटेल.

नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट हुए 146 खिलाड़ियों में से 119 भारत के हैं और 27 विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. इनमें सिर्फ 36 खिलाड़ियों के पास इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का अनुभव है. इनके अलावा 110 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी सबकी नजरें टिकी होंगी.

किसके पास कितना पैसा?

WPL 2027 के ऑक्शन में सबसे कम पैसा मुंबई इंडियंस के पास है. MI के पास सिर्फ 90 लाख रुपये बचे हैं और उसके स्क्वाड में 6 स्लॉट खाली ही. वहीं यूपी वॉरियर्स 3.75 करोड़ रुपये के साथ सबसे बड़ा पर्स लेकर ऑक्शन में उतरेगी. यूपी ने कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था. उसकी टीम में 8 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 3 विदेशी होंगे. गुजरात जायंट्स के पास 1.25 करोड़ रुपये बचे हैं. RCB और दिल्ली कैपिटल्स के पास भी एक करोड़ रुपये से अधिक रकम बची हुई है.

  • 3.75 करोड़ – यूपी वॉरियर्स
  • 1.25 करोड़ – गुजरात जायंट्स
  • 1.15 करोड़ – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
  • 1.10 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स
  • 90 लाख – मुंबई इंडियंस

ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू और इंग्लैंड की सोफिया डंकली का बेस प्राइस सबसे ज्यादा है. इन दोनों विदेशी खिलाड़ियों पर बोली 50 लाख रुपये से शुरू होगी. वहीं 40 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले वर्ग में भारत की जी कमलिनी और किरण नवगिरे शामिल हैं. उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर जेस जोनासन और हीथर ग्राहम का बेस प्राइस भी 40 लकह रुपये होगा. ऑक्शन में खिलाड़ियों का न्यूनतम बेस प्राइस 10 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें:

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला



Source link

Related Posts

IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

आईपीएल 2027 (IPL 2027) से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव देखने को…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

टीम इंडिया कोच मोर्ने मोर्कल की अजीब सलाह, बोले- तेज पंखे के सामने प्रैक्टिस करो

न्यूजीलैंड में भारतीय खिलाड़ियों का सामना सिर्फ मेजबान टीम के गेंदबाजों से नहीं, बल्कि तेज हवाओं से भी…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

भारतीय क्रिकेट में एक बेहद अनोखे तरह का विवाद सामने आया है. मामला एक अंडर-19 टूर्नामेंट का है,…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर

भारतीय टीम पहला टेस्ट मैच जीतने की दहलीज पर खड़ी है. आकिब नबी ने ऐसा कहर बरपाया कि…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top