• Home
  • खेल समाचार
  • IND vs NZ 3rd T20I Live Score: 10 छक्के, 8 चौके, अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में जड़ा शतक, कीवी गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
Image

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: 10 छक्के, 8 चौके, अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में जड़ा शतक, कीवी गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां


वेलिंगटन में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 खेला जा रहा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है. आज जीतकर टीम सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी, वहीं मेजबान न्यूजीलैंड के लिए ये करो या मरो वाला मैच है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रन बनाए. भारत को जीतने के लिए 199 रन बनाने हैं.

भारत की प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी को आज फिर मौका मिला है, क्योंकि चोटिल ईशान किशन तीसरे टी20 से भी बाहर हैं. पिछले मैच में वैभव का बल्ला नहीं चल पाया था, आज उनसे अच्छी पारी की उम्मीद है. दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में 3 बदलाव हुए हैं. वर्क लोड मैनेजमेंट के चलते मैट हेनरी सीरीज के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं. लॉकी फर्ग्युसन भी तीसरे मैच का हिस्सा नहीं हैं. आज काइल जेमीसन को मौका मिला है.

भारत की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह.

न्यूज़ीलैंड प्लेइंग 11: फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), बेवॉन जैकब्स, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), मैथ्यू फिशर, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी.

वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट

आज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलने की संभावना है, इसकी एक वजह तेज हवाएं चलने की संभावना भी है. आज यहां बारिश होने की भी संभावना है, लेकिन कम. यहां दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना अच्छा फैसला होगा, क्योंकि लक्ष्य का पीछा करना आसान रहेगा. हालांकि संभावना कम है कि 200 से अधिक स्कोर देखने को मिले. यहां तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है.

भारतीय स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, वैभव सूर्यवंशी, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शिवम् दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, नमन धीर, प्रिंस यादव.

न्यूजीलैंड स्क्वॉड

एडम मिल्ने, डेव्हन कॉनवे (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, बेवॉन जैकब, जैकब डफी, मिशेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, काइल जैमीसन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, फिन एलन, नैथन स्मिथ, मैथ्यू फिशर.

 



Source link

Related Posts

अर्शदीप-अभिषेक के निशाने पर 2 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज तीसरे टी20 में रचेंगे इतिहास

आज न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह नया इतिहास लिख सकते हैं.…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

तीसरे टी20 की प्लेइंग XI में हुए 3 बहुत बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम इंडिया

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया है. वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम पर पहले बैटिंग…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

‘फ्लॉप’ भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- ‘किसी चीज का पीछा मत करो’

भारत के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की करीब 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई. वह…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 20वें सीजन यानी आईपीएल 2027 की तैयारी सभी टीमों ने शुरू कर दी…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top