Image

‘ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम’, पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी


अमेरिका और इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले करके सब खत्म कर दिया था. ईरान का अमेरिका और इजरायल से युद्ध अभी तक खत्म नहीं हुआ है. ईरान एक बार फिर उठ खड़ा हुआ है. उसने परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर दी है. सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं जिससे पता चला है कि संवेदनशील जगहों पर निर्माण और किलेबंदी का काम चल रहा है. ये देखते हुए अमेरिका के एक जनरल ने चेतावनी दी है.

अमेरिका के रिटायर्ड फोर स्टार जनरल जैक की ने कहा है कि ईरान ने अपनी परमाणी महत्वाकांक्षाओं को नहीं छोड़ा है. तनाव बढ़ने से रोकने के लिए चल रहे प्रयासों के बावजूद ईरान अपनी परमाणु क्षमताओं को बहाल करने में लगा हुआ है.

खतरनाक है ईरान
कीन ने फॉक्स न्यूज से खास बातचीत नें कहा कि ईरान ने इसे निश्चित रूप से नहीं छोड़ा है. यही उसके शासन की पहचान है. साथ ही उन्होंने ईरान को एक खतरनाक और दुष्ट शासन बताया.

सैटेलाइट इमेजरी ने कई सुविधाओं पर गतिविधि को डॉक्यूमेंट किया है. जिसमें नतान्ज न्यूक्लियर के पास पिकैक्स माउंटेन कॉम्प्लेक्स भी शामिल है. माना जा रहा है कि अंडरग्राउंड फैसिलिटी सतह से 300 फीट से ज़्यादा नीचे दबी हुई है। ईरान के न्यूक्लियर इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर चिंताओं के बीच यह खास तौर पर एक सेंसिटिव टारगेट है. द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, ईरान न्यूक्लियर फैसिलिटी और सिक्योरिटी से जुड़े बैंकर के आसपास सुरक्षा को भी मजबूत कर रहा है.

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक तेहरान ने अपने हथियारों से विरोधियों को होने वाले खतरे को समझते हुए परमाणु कार्यक्रम को फिर से शुरू करने का फैसला किया है. साथ ही बैलिस्टिक मिसाइल विकास में तेजी लाने का फैसला लिया है. वायरल हुए सैटेलाइट तस्वीरों से कई जगहों पर गतिविधियों का पता चला है.

ये भी पढ़ें: प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?



Source link

Related Posts

हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा

करीबन साढ़े तीन साल पुराने मामले में इंग्लैंड की अदालत ने भारतीय मूल के दो लोगों को कुल…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ

आज, 27 अक्टूबर 2026 को इजराइल के इतिहास के सबसे अहम आम चुनाव हो रहे हैं. देश के…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता

रूस और यूक्रेन के बीच मंगलवार (27 अक्टूबर) स्थानीय स्तर पर सीजफायर लागू हो गया. अहम बात यह…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख

वैश्विक राजनीति में इस वक्त एक दुर्लभ और अभूतपूर्व दौर देखने को मिल रहा है. जहां दुनिया के…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top