• Home
  • ताजा खबरें
  • अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- ‘वे पार्टी के…’
Image

अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- ‘वे पार्टी के…’


मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ जेडीयू का एक्शन मोड जारी है. सोमवार (26 अक्टूबर, 2026) को जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा बिहार विधानसभा पहुंचे. हालांकि विधानसभा अध्यक्ष मौजूद नहीं थे तो उनके सचिव से मुलाकात हुई. उमेश कुशवाहा ने अनंत सिंह की सदस्यता खत्म करने के लिए अनुशंसा पत्र दिया.

इसके साथ ही दस पेज का सबूत भी दिया. वीडियो भी सौंपा गया. अनंत सिंह की पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर उमेश कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे. उमेश कुशवाहा ने कहा कि अनंत सिंह ने हमारी पार्टी के खिलाफ चुनाव प्रचार किया. नीतीश कुमार के खिलाफ भी लगातार बोलते रहे हैं.

‘पार्टी के विरोध में कर रहे थे काम’

उमेश सिंह कुशवाहा ने जेडीयू से अनंत सिंह के निष्कासन पर कहा, “आप लोग भी देख रहे थे कि वह किस तरह से वे पार्टी के विरोध में काम कर रहे थे. पार्टी के एक विधायक होने के बावजूद वे पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों में विश्वास नहीं जता रहे थे. वे पार्टी के घोषित उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार कर रहे थे और विरोधी दल के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार, नामांकन और अन्य कार्यक्रमों में भाग ले रहे थे.”

यह भी पढ़ें- खरगे के विवादित बयान के पीछे रणनीति? गिरिराज सिंह का बड़ा बयान

‘अनुशासन से चलती है पार्टी’

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अनंत सिंह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बारे में भी उल्टी-सीधी बातें कर रहे थे. यह साफ दिख रहा था कि वे पार्टी की गतिविधियों के खिलाफ काम कर रहे हैं. पार्टी अनुशासन से चलती है और हमारे नेता नीतीश कुमार के संस्कार ही हैं कि पार्टी में अनुशासन और सिद्धांतों को महत्व दिया जाता है.” 

अनंत सिंह को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद सियासत तेज हो गई है. आरजेडी-कांग्रेस हमलावर है. उधर, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अनंत सिंह को जेडीयू से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने पर कहा, “अपनी हर पार्टी का अपना संवैधानिक अधिकार है. अब जो भी है, आपके सामने है.”

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा



Source link

Related Posts

‘बीजेपी संविधान कुचल रही’, महबूबा मुफ्ती का केंद्र पर हमला

जम्मू-कश्मीर में 26 अक्टूबर को मनाया जाने वाला विलय दिवस पर, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष और…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

कोटा एक बार फिर विवादों में, एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप

राजस्थान की कोचिंग नगरी कोटा में दो कोचिंग स्टूडेंट्स की मौत का मामले सामने आने से एक बार…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

जामिया में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर CJP के सौरव दास का बड़ा आया बयान, जानें क्या कहा?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में करीब दो दशक बाद छात्रसंघ चुनाव कराने का ऐलान किया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार

लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के रियाजानी इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद हुई ताबड़तोड़ फ़ायरिंग में…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top