• Home
  • खेल समाचार
  • क्रिकेट जगत में पसरा मातम, 18 की उम्र में बांग्लादेशी खिलाड़ी का निधन
Image

क्रिकेट जगत में पसरा मातम, 18 की उम्र में बांग्लादेशी खिलाड़ी का निधन


बांग्लादेश से क्रिकेट जगत के लिए बड़ी दुख भरी खबर आई है. युवा क्रिकेटर मेहदी हसन हृदोय (Mehedi Hasan Hridoy) का गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की. कुछ दिन पहले अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान बीमारी से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गए थे. अब एक बार फिर क्रिकेट जगत में मातम पसर गया.

शनिवार (24 अक्टूबर) को बांग्लादेश बोर्ड ने रिलीज में बताया कि हृदोय चट्टोग्राम डिवीजन की अंडर-18 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके थे. वह एक तेज गेंदबाज थे. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी उम्र 18 साल बताई गई है. वह ल्यूकेमिया बीमारी से जूझ रहे थे. 

सोशल मीडिया पर जारी की गई रिलीज में लिखा गया, “बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने युवा क्रिकेटर मेहदी हसन हृदोय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. ल्यूकेमिया से जूझने के बाद आज ढाका में उनका निधन हो गया.”

आगे लिखा, “हृदोय ने चट्टोग्राम डिवीजन की अंडर-18 टीम का प्रतिनिधित्व किया था और उन्हें एक होनहार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में देखा जाता था, जिनका भविष्य उज्ज्वल माना जाता था. BCB इस मुश्किल वक्त में हृदोय के परिवार और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे, और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत और सांत्वना मिले.”

एंबुलेंस में ली आखिरी सांस 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि शनिवार ढाका ले जाते वक्त एंबुलेंस में ही उनका निधन हो गया था. उनके इलाज के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड लगातार मदद करता दिख रहा था. 02 जुलाई को बांग्लादेश के युवा और खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री, अमीनुल हक ने आज बीसीबी मैनेजमेंट कार्यालय में मेहदी के पिता को 5 लाख टका का चेक सौंपा था. इसको लेकर बोर्ड की तरफ से वीडियो भी जारी किया गया था. 

 

यह भी पढ़ें: शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त



Source link

Related Posts

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 27 अक्टूबर को खेला…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच अगले महीने, नोट कर लें महामुकाबले की तारीख

क्रिकेट फैंस अगले महीने यानी नवंबर में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले को देखने के…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में अभ्यास शुरू कर दिया है. वह न्यूजीलैंड के…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

‘वह पानी से निकाली गई मछली की तरह’, 3 नंबर पर भेजे गए वैभव सूर्यवंशी तो भड़के अश्विन

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैच में बेंच पर बैठने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को शनिवार…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top