Image

छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी


सऊदी अरब में स्थित भारत के दूतावास ने रविवार(25 अक्टूबर 2026) को सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों को स्थानीय नियमों का पालन करने के लिए निर्देश जारी किए हैं. सऊदी अरब के डिरेक्टरेट ऑफ सिवल डिफेन्स ने नोट जारी कर सऊदी में फंसे सभी विदेशी नागरिकों से मिसाइलों और ड्रोन को हवा में रोकने से जुड़ी घटनाओं का वीडियो बनाने या उनसे संबंधित जानकारी प्रसारित करने से बचने की सलाह दी.

यह परामर्श क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच आया है. यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए जा रहे ड्रोन और मिसाइल हमलों की कई घटनाओं के कारण क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है. भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा निदेशालय की ओर से जारी अधिसूचना को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा, ‘‘सऊदी अरब में रह रहे भारतीय समुदाय से स्थानीय नियमों और विनियमों का पालन करने का अनुरोध किया जाता है.’’

वीडियो न बनाने की सलाह

अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘मिसाइलों और ड्रोन को रोकने की कार्रवाई तथा उनके गिरने या प्रभाव वाले स्थानों से जुड़ी जानकारी की वीडियो बनाना, उसे प्रसारित या साझा करना आपको कानूनी कार्रवाई के दायरे में ला सकता है.’’ भारतीय मिशन ने रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें स्थगित किए जाने से जुड़ी जानकारी भी साझा की. उसने शनिवार को सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें सात नवंबर, 2026 तक स्थगित रहेंगी, जबकि जेद्दा से आने-जाने वाली उड़ानें 31 अक्टूबर, 2026 तक स्थगित रहेंगी.’’

जरूरत का समान उपलब्ध कराया जा रहा

जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने भी इसी तरह का परामर्श साझा किया. महावाणिज्य दूतावास ने शनिवार को कहा कि जेद्दा और मक्का में उसके 24 घंटे सक्रिय नियंत्रण कक्ष प्रभावित भारतीयों को जरूरी सहायता मुहैया कराते रहे. इस काम में सामुदायिक संगठनों और स्वयंसेवकों की भी मदद ली जा रही है. उसने कहा कि जरूरत और उपलब्धता के अनुसार भोजन, आवश्यक दवाइयां तथा अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा रहा है.

जल्द शुरू हो सकती हैं रियाद से उड़ानें

मिशन ने यह भी कहा कि उड़ानें बाधित होने से पैदा हुई परेशानियों को दूर करने के लिए वह सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय तथा विदेश मंत्रालय के लगातार संपर्क में है. इस दौरान वीजा की वैधता और उड़ानों में देरी के कारण यात्रियों के प्रस्थान में होने वाली समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

इस बीच, ‘गल्फ न्यूज’ के वेब पोर्टल की खबर के अनुसार, रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रविवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहा है. समाचार पोर्टल ने यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के हवाले से यह भी बताया कि रविवार को हवाई रक्षा प्रणालियों ने रियाद की ओर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को रोककर नष्ट कर दिया.



Source link

Related Posts

‘डील नहीं हुई तो हमला तय’, ट्रंप ने ईरान को फिर दिखाई आंख, बताई आखिरी तारीख

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार

फ्रांस भर में बड़े स्तर पर बढ़ती मंहगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. इस दौरान लगभग 4…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, कहा- ‘अवैध कब्जे वाले…’

भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई. भारत ने कहा कि पाकिस्तान…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

‘ऐसे लोगों को आने दिया जो…’, फ्रांस प्रोटेस्ट पर ये क्या बोल गए डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि फ्रांस जल रहा है क्योंकि उसने अपनी सीमाएं ऐसे…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top