
छठी वेडिंग एनिवर्सरी पर सिंगर रोहनप्रीत सिंह ने नेहा कक्कड़ संग कई रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

तस्वीरों में कपल काफी रोमांटिक होते नजर आ रहा है. एक फोटो में नेहा अपने पति रोहनप्रीत को किस कर रही हैं.

येलो कलर की मिनी ड्रेस पहने नेहा स्टाइलिश लुक में नजर आई. वहीं रोहनप्रीत का कैजुअल लुक देखने को मिला.

तस्वीरों में नेहा और रोहनप्रीत काफी खुश नजप आए. वेडिंग एनिवर्सरी पर रोहनप्रीत ने नेहा को रानी कहा.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रोहनप्रीत ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी जिंदगी की रानी, मेरे खूबसूरत हमसफर को शादी की छठी सालगिरह मुबारक. रब ने जो जिंदगी लिखी है, वो बस तेरे साथ ही हो…’

उन्होंने आगे लिखा, ‘जिंदगी को इतना खूबसूरत बनाने के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया, नेहा कक्कड़!’

नेहा ने रोहनप्रीत के पोस्ट पर प्यार लुटाते हुए लिखा, ‘बेबी, कितना प्यारा कैप्शन है. जितनी जिंदगी हो, तेरे साथ ही हो…’
Published at : 24 Oct 2026 04:13 PM (IST)















