• Home
  • खेल समाचार
  • IND vs NZ 2nd T20I Live Score: भारत के लिए आखिरी उम्मीद दिख रहे नमन धीर भी आउट, छठा विकेट गिरा
Image

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: भारत के लिए आखिरी उम्मीद दिख रहे नमन धीर भी आउट, छठा विकेट गिरा


भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20 क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल ग्राउंड की उसी पिच पर खेला गया. श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में 181/6 बोर्ड पर लगाकर जीत अपने नाम कर ली.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. दूसरे ओवर में टिम सेफर्ट (7) आउट हो गए थे. उन्हें अर्शदीप सिंह ने आउट किया. तीसरे नंबर पर आए डेरिल मिशेल (6) भी सस्ते में आउट हो गए. मिशेल का विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिया. पॉवरप्ले में न्यूजीलैंड ने तीसरा विकेट फिन एलन के रूप में गंवाया, जिन्हें प्रिंस यादव ने बोल्ड किया.

फिलिप्स-जैकब्स की शतकीय साझेदारी

41 पर 3 विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की पारी को ग्लेन फिलिप्स ओर बेवॉन जैकब्स ने संभाला, जिन्होंने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. दोनों ने अर्धशतक जड़े. फिलिप्स ने 43 गेंदों में 4 छक्के ओर 4 चौकों की मदद से 70 रन बनाए. जैकब्स ने 46 गेंदों में 58 रन बनाए, उन्होंने इस पारी में 1 छक्का और 5 चौके लगाए.

भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए, उन्होंने 4 ओवरों में 33 रन दिए. भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट लिया, लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवरों में 50 रन लुटाए. प्रिंस यादव ने 4 ओवरों में 30 रन देकर 1 विकेट लिया. नितीश कुमार रेड्डी ने भी 1 विकेट लिया, जिन्होंने 4 ओवरों में 31 रन दिए. अक्षर पटेल ने 4 ओवरों में 28 रन दिए, नमन धीर ने 1 ओवर में 7 रन दिए.

भारतीय स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर).

न्यूजीलैंड स्क्वॉड

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवन जैकब्स, एडम मिल्ने और ब्लेयर टिकनर.



Source link

Related Posts

IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन

भारतीय क्रिकेट में एक और बड़ा रिकॉर्ड बनने की चर्चा तेज हो गई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से विकेटकीपर…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

अपनी नई कार वैभव सूर्यवंशी को नहीं देंगे रोहित शर्मा! खुद बताई वजह

भारतीय क्रिकेट में जब भी रोहित शर्मा का नाम आता है, तो उनके खेल के साथ-साथ उनका मजाकिया…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

Watch: न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए विराट कोहली ने शुरू किया अभ्यास, जोश में दिखे ‘किंग’

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. पहला मैच टीम इंडिया ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top