• Home
  • खेल समाचार
  • भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
Image

भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट


भारतीय महिला क्रिकेटर सबभिनेनी मेघना ने 30 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि वह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले रही हैं. वह महिला प्रीमियर लीग में भी नहीं खेलेंगी. उन्होंने लिखा, “ग्राउंड मेरा दूसरा घर रहा, जिसने मुझे हिम्मत, विनम्रता सिखाई और मुझे ऐसी यादें और दोस्त दिए जिन्हें मैं जिंदगी भर संभालकर रखूंगी.”

सबभिनेनी मेघना ने लिखा, “पहली बार हाथ में बल्ला लेकर मैदान पर उतरना और वर्ल्ड स्टेज पर टीम इंडिया की जर्सी पहनना, किसी सपने के सच होने से कम नहीं है. जब मैं एक खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर रही हूं, मेरा दिल शुक्रगुजार है. मैदान मेरा दूसरा घर रहा है, जिसने मुझे हिम्मत, विनम्रता सिखाई है, और मुझे ऐसी यादें और दोस्ती दी है जिन्हें मैं जिंदगी भर संभालकर रखूंगी.”

उन्होंने आगे लिखा, “मेरे परिवार को, जो हर मुश्किल में मेरे साथ खड़े रहे, उनका धन्यवाद. मेरे कोच, टीम के साथियों, सपोर्ट स्टाफ़, मुझे अपना बेस्ट देने के लिए मोटिवेट करने के लिए धन्यवाद.” उन्होंने अपने फैंस को भी धन्यवाद दिया. क्रिकेटर ने बीसीसीआई, आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स को सपोर्ट और मौके देने के लिए धन्यवाद दिया.

उन्होंने आगे लिखा, “बेशक क्रिकेटर के तौर पर मैं इस सफर को रोक रही हूं, लेकिन क्रिकेट से मेरा रिश्ता कभी नहीं टूटेगा। मैं हमेशा खेल से जुड़ी रहूंगी. अपनी जिंदगी में खेल को कुछ वापस देने, अगली पीढ़ी को गाइड करने और उस खेल की सेवा करने में लगाना चाहती हूं जिसने मुझे सब कुछ दिया. धन्यवाद, क्रिकेट. तुम हमेशा मेरे दिल, मेरे जुनून और मेरे जीवन भर के मकसद रहोगे.”

सबभिनेनी मेघना का क्रिकेट करियर

सबभिनेनी ने भारत के लिए 3 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें क्रमश 114 और 258 रन बनाए. उन्होंने भारत के लिए 2022 में आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था.

यह भी पढ़ें- दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग





Source link

Related Posts

न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है. गुरुवार को टीम इंडिया ने जीत के साथ न्यूजीलैंड…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

गेल से तलाक लेकर अलग हुई स्टार टेनिस खिलाड़ी, शेयर किया अपना पूरा दर्द

टेनिस की दुनिया के मशहूर कपल एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स की प्रेम कहानी अब एक नए मोड़…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

शाहरुख के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव! खरीदा आलीशान घर; गौरी खान ने किया है डिजाइन

भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने दुबई में अपना पहला घर खरीदकर एक नई शुरुआत की है. पत्नी देविशा…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top