• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
Image

पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत


एशिया के कई देशों में भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी. शुक्रवार सुबह पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में भूकंप दर्ज किए गए, जबकि इससे पहले गुरुवार देर रात तिब्बत में 7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई. 

तिब्बत में मची तबाही, 54 घायल

तिब्बत में इस आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 54 लोग घायल हुए हैं. सैकड़ों मकान ढह गए, जबकि राहत और बचाव अभियान जारी है. चीन के अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में बचाव दल तैनात किए हैं. भूकंप के बाद कई झटके भी महसूस किए गए और कुछ क्षेत्रों में सड़क तथा रेल यातायात प्रभावित हुआ है.

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में सुबह भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, शुक्रवार सुबह पाकिस्तान में भारतीय समयानुसार सुबह 4:56 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप आया. इसके बाद अफगानिस्तान में सुबह 5:54 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. चीन में सुबह 6:05 बजे 4.4 तीव्रता के झटके महसूस किए गए.

इन तीनों देशों में सुबह आए भूकंपों के बाद लोगों में हलचल रही. हालांकि, इन झटकों से हुए नुकसान या किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है.

तिब्बत में 7 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही

तिब्बत क्षेत्र में गुरुवार देर रात आए 7 तीव्रता के भूकंप से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. सरकारी मीडिया के अनुसार, उत्तरी तिब्बत के नागचू शहर में कम से कम 339 मकान और पशुओं के 20 बाड़े ढह गए. 

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 10:33 बजे आया. इसका केंद्र तिब्बत के कम आबादी वाले, ऊंचाई वाले क्षेत्र में नागचू से 191 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में था. भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 18 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया.

चीन के सरकारी प्रसारक CCTV ने इसे पिछले पांच वर्षों में इस क्षेत्र में आया सबसे बड़ा भूकंप बताया है. इसके बाद 4.3 से 5.2 तीव्रता के कम से कम सात और झटके दर्ज किए गए. इन झटकों का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था.

 

यह भी पढ़िएः 4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट



Source link

Related Posts

US-इजरायल का ईरान पर बड़े हमले का प्लान, तेहरान बोला- ‘फादर ऑफ ऑल बॉम्ब’ से देंगे तबाही का जवाब

मिडिल ईस्ट में जंग के बादल एक बार फिर से गहराने लगे हैं. यूएस और इजरायल ने अमेरिकी…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

तिब्बत भूकंप: 4 घंटे में 13 झटके, 7,5,4 रिक्टर पैमाने से डरे लोग

तिब्बत में गुरुवार रात एक के बाद एक कई शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- ‘अगर…’

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के बीच रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज स्ट्रेट में सात तेल…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

Explained: क्या है ईरान का ‘फादर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’, हवा में ऑक्सीजन सोखकर मचाता है तबाही

वैश्विक भू-राजनीति और सैन्य संतुलन के क्षेत्र में “फादर ऑफ ऑल बॉम्ब्स”  शब्द एक बार फिर गंभीर चिंता…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top