• Home
  • ताजा खबरें
  • राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
Image

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील


राजस्थान में आज पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गए हैं. पहले चरण के चुनाव के लिए 16 जिलों में वोटिंग हो रही है. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई थी और शाम 6 बजे तक चलेगी.  जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के पदों के लिए मतदाता वोट कर रहे हैं.

16 जिला परिषद और 104 पंचायत समितियों में वोटिंग हो रही है इसलिए एक मतदाता  EVM मशीन पर दो पदों के लिए वोट करेगा. मतदाता एक वोट जिला परिषद सदस्य के लिए करेगा, जबकि, दूसरा वोट अपनी पंचायत समिति सदस्य के लिए करेगा. इस बीच अशोक गहलोत ने वोटरों से कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए अपील की है. 

 

गहलोत की जनता से अपील

चुनावों को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. आज पहले चरण के मतदान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वोटरों से अपील की कि वो अपने मताधिकार का प्रयोग करें और कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय बनाएं. अशोक गहलोत ने कहा कि आज पंचायतीराज चुनावों के पहले चरण का मतदान है. पहले चरण के सभी मतदाताओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर लोकतंत्र और जनहित की आवाज को मजबूत करें. बीजेपी के कुशासन से आज राजस्थान की जनता त्रस्त है.

उन्होंने आगे कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच एक प्रतिशत से भी कम मतों का अंतर था, लेकिन बीजेपी ने जनादेश को छीनने का काम किया. हमें सतर्क रहना होगा कि पंचायत चुनावों में भी जनादेश के साथ ऐसा खिलवाड़ न हो. इसलिए मेरा निवेदन है कि आप कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं और एक मजबूत, निर्णायक जनादेश देकर लोकतंत्र की जड़ों को और गहरा करें.

बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर

बता दें कि आज राजधानी जयपुर के साथ ही जोधपुर, अलवर, नागौर, भीलवाड़ा, अजमेर, उदयपुर, कोटा, झालावाड़, राजसमंद, पाली, बाड़मेर, राजसमंद, फलोदी, डूंगरपुर और सिरोही में भी वोटिंग हो रही है. इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है. पहले चरण के चुनावों में करीब 85.07 लाख मतदाता वोट डालेंगे और कुल 6,926 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे. वोटिंग के लिए 9,886 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. 

कोटा: मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव नहर में पलटने से 4 युवक डूबे

 



Source link

Related Posts

तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग

तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रवक्ता सौरव दास का मजाकिया अंदाज वायरल…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

‘भाषा अनेक, भाव एक’ के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’

नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय का प्रांगण बुधवार को सनातन संस्कृति और युवा ऊर्जा के संगम…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बेहद भयावह मामला सामने आया है. जहां पहले एक शख्स को कार से…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

‘अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है’, राज ठाकरे के बयान से सनसनी

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेस में कई मुद्दों पर…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top