सारा अली खान ने ‘उड़ता तीर’ की स्क्रीनिंग में अपने ग्लैमरस अंदाज से महफिल लूट ली. उन्होंने ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग पैंट पहनी थी. उन्होंने हाई पोनीटेल और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया.
सारा अली खान ने रेड कार्पेट पर पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए. उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
‘उड़ता तीर’ की स्क्रीनिंग में सारा अली खान अपने भाई और एक्टर इब्राहिम अली खान के साथ पहुंचीं. इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग ने फैंस का ध्यान खींचा. भाई-बहन ने पैपराजी को साथ में कई पोज दिए.
फिल्म की स्क्रीनिंग में आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप और बच्चों के साथ पहुंचे. पूरे परिवार ने रेड कार्पेट पर कई शानदार पोज दिए.
इस दौरान आयुष्मान खुराना ब्लैक टी-शर्ट, स्टाइलिश जैकेट और मैचिंग ट्राउजर में नजर आए. उन्होंने व्हाइट फ्रेम वाले चश्मे के साथ अपना लुक कंप्लीट किया.
वहीं, ताहिरा कश्यप ब्लैक एंड व्हाइट फ्लेयर्ड गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं. खुले बालों और ब्लैक हैंडबैग के साथ उन्होंने अपने लुक को स्टाइलिश टच दिया.
इस इवेंट में आयुष्मान खुराना की मां पूनम खुराना भी पहुंचीं. उन्होंने बेटे आयुष्मान और बहू ताहिरा के साथ रेड कार्पेट पर कई शानदार पोज दिए.
‘उड़ता तीर’ की स्क्रीनिंग में एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 13’ फेम माहिरा शर्मा अपने ग्लैमरस अंदाज से छा गईं. उन्होंने ग्रे शीयर हॉल्टर-नेक टॉप के साथ लाइट ब्लू बैगी वाइड-लेग जींस पहनी थी. ब्लैक बेल्ट के साथ उन्होंने अपने लुक को स्टाइलिश टच दिया.
इस इवेंट में फिल्म की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा अपने स्टाइलिश अंदाज से छा गईं. उन्होंने व्हाइट फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाले ब्लैक कुर्ते के साथ मैचिंग पैंट्स और शीयर दुपट्टा कैरी किया. चूड़ियों, डैंगलर ईयररिंग्स और ब्लैक हील्स के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया.
‘उड़ता तीर’ की स्क्रीनिंग में सान्या मल्होत्रा अपने क्लासी अंदाज में नजर आईं. उन्होंने नेवी ब्लू पिनस्ट्राइप्ड वेस्टकोट के साथ ऑलिव ग्रीन मैक्सी स्कर्ट पहनी थी. कर्ली बालों, घड़ी और लेपर्ड प्रिंट हील्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया.
इस इवेंट में आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना अपनी पत्नी आकृति आहूजा के साथ पहुंचे. तीनों ने रेड कार्पेट पर एक से बढ़कर एक पोज दिए.
Published at : 22 Oct 2026 09:07 AM (IST)















