Image

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में हरियाणा का एक और युवक गिरफ्तार


टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात को हमला हुआ. उनके ऊपर फायरिंग हुई. टाइगर पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. इस केस में लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं. पुलिस ने इस केस में अब एक और युवक को अरेस्ट कर लिया है. बड़ौदा से मुंबई पुलिस ने एक और युवक को गिरफ्तार किया.

गोहाना पुलिस और मुंबई पुलिस ने अंकित नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. मुंबई पुलिस ने आरोपी को गोहाना कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया. अंकित को 3 दिन की रिमांड पर भेजा गया है. अंकित लॉरेंस बिश्नोई गैंग के राइट हैंड अनिल पंडित के संपर्क में था. अंकित पर प्लान में शामिल होने का आरोप है. अनिल पंडित द्वारा पैसों के लेन देन में भी अंकित पाए गए हैं.

3 आरोपियों को किया था अरेस्ट

इससे पहले पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. राजस्थान पुलिस की मदद से ये तीनों आरोपी अरेस्ट हुए थे. मंगलवार रात को तीनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच राजस्थान के कोटा से मुंबई लाया गया. पुलिस ने कोर्ट में बताया कि आरोपियों के फोन नष्ट कर दिए गए हैं. बता दें कि लॉरेंस गैंग ने टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी ली थी. गैंगस्टर अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जिम्मेदारी ली. उन्होंने कहा कि टाइगर को पहले फोन पर समझाया था, लेकिन वो समझा नहीं. अब समझ में आ गया होगा. जो भी कोई सलमान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा.

टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग हुई थी. फायरिंग होने से पहले वो फुटबॉल खेल रहे थे. फुटबॉल खेलकर वो गाड़ी में बैठकर जा रहे थे. तभी तीन लोगों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी थी. इस हमले में दो लोग घायल हुए. एक टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और दूसरे टाइगर के फैन उमेश. दोनों हॉल्पिटल में भर्ती हैं और स्टेबल हैं. उमेश की आज सर्जरी होनी हैं.



Source link

Related Posts

कोर्ट पहुंची पुलिस ने किए सनसनीखेज खुलासे, 14 दिन की कस्टडी मांगी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में अभी मुंबई के किला कोर्ट में सुनवाई चल रही है. इस दौरान पुलिस…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

‘इस समस्या को जड़ से मिटाओ…’ टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से डरीं सलमान खान की ‘भाभी’, की ये अपील

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अब तक कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है. जानी-मानी एक्ट्रेस…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

टाइगर श्रॉफ की मां ने दिखाई दरियादिली, हमले में घायल फैन का हाल जानने पहुंचीं आयशा

एक्टर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस मे कई बड़े खुलासे हो  रहे हैं. इन सब के बीच एक्टर की…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

‘बेटा बेकसूर है, मुंबई जाने के पैसे नहीं’: टाइगर श्रॉफ केस में गिरफ्तार सुमित की मां का रो-रोकर बुरा हाल

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में एक के बाद एक गिरफ्तारियां हो रही हैं. पुलिस ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top