• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘बेटा बेकसूर है, मुंबई जाने के पैसे नहीं’: टाइगर श्रॉफ केस में गिरफ्तार सुमित की मां का रो-रोकर बुरा हाल
Image

‘बेटा बेकसूर है, मुंबई जाने के पैसे नहीं’: टाइगर श्रॉफ केस में गिरफ्तार सुमित की मां का रो-रोकर बुरा हाल


बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में एक के बाद एक गिरफ्तारियां हो रही हैं. पुलिस ने पहले राजस्थान के कोटा से तीनों हमलावरों को अरेस्ट किया था. इसके बाद और भी कई लोग अरेस्ट किए गए. पुलिस ने इस केस में हरियाणा के सोनीपत के दो हथियार सप्लायर्स सुमित और कुणाल को भी अरेस्ट किया. हालांकि अब सुमित की मां ने ने बेटे का बचाव करते हुए उसे बेकसूर बताया है.

सुमित को बहला-फुसलाकर ले गया था कुणाल

बता दें कि सुमित और कुणाल की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की. इस कार्रवाई के बाद एबीपी न्यूज से बातचीत में सुमित की मां आशा ने बड़ा खुलासा किया है. सुमित के परिवार ने बताया कि उनके बेटे को कुणाल अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया था. सुमित के इस मामले में शामिल होने से परिवार ने इनकार कर दिया और बताया कि वो पिछले तीन साल से एक कपड़ा शॉप पर काम कर रहा था. यहीं से उसका कुणाल से संपर्क हुआ. 

सुमित अपने परिवार के साथ सोनीपत के खरखोदा में किराए के मकान में रहता है. सुमित के पिता एक ईंट भट्ठे पर मजदूर हैं. जबकि सुमित की मां खुद भी मजदूरी करती हैं. सुमित के परिवार के मुताबिक कुणाल के गांव के एक नितिन नाम के शख्स ने कुणाल और सुमित की मुलाकात करवाई थी. सुमित की मां के मुताबिक उनके बेटे को पुलिस घर से पूछताछ के बहाने ले गई और बाद में फोन करके बताया कि उनके बेटे को अरेस्ट कर लिया गया है और उसकी जमानत करा लें. 

हमारे पास मुंबई जाने तक के पैसे नहीं

सुमित की मां ने बताया कि सुमित ने उनसे कहा था कि वो नितिन के साथ खाटू श्याम जी के मंदिर जा रहा है. दोनों वहां गए भी थे और अगले दिन घर आ गए थे. सुमित की मां आशा की माने तो उनके घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है. उनके पास मुंबई जाने तक के पैसे नहीं है. बेटे की गिरफ्तारी पर आशा मीडिया के कैमरों के सामने ही रोने लगीं और सरकार एवं मीडिया से बेटे को छुड़ाने की गुहार लगाई.  



Source link

Related Posts

टाइगर श्रॉफ की मां ने दिखाई दरियादिली, हमले में घायल फैन का हाल जानने पहुंचीं आयशा

एक्टर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस मे कई बड़े खुलासे हो  रहे हैं. इन सब के बीच एक्टर की…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने ‘रावण तांडव’ के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)

विजयादशमी के पावन अवसर पर फिल्म रामायण के मेकर्स ने एक बहुत बड़ा दांव खेलते हुए ‘रावण तांडव’…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी सैफ अली खान की फिल्म? जानिए क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पीरिडय ड्रामा में नजर आने वाले हैं. इस अनटाइटल फिल्म को रितेश बत्रा…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

एडवांस बुकिंग में ‘रामायण’ ने कमाए 5.96 करोड़, 1 लाख से ज्यादा टिकट बिके, 2770 तक पहुंची कीमत

‘रामायण’ न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि भारतीय सिनेमा की इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top