अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अब तक कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है. जानी-मानी एक्ट्रेस रेणुका शहाणे भी इस मामले पर अपनी बात रखी है और टाइगर के पूरी तरह से सुरक्षित रहने पर भगवान का धन्यवाद किया. हालांकि इस मामले में उन्होंने लोगों से सावधान रहने और इस तरह की समस्या को जड़ से खत्म करने की अपील की है.
टाइगर पर फायरिंग पर क्या बोलीं रेणुका शहाणे?
बता दें कि रेणुका शहाणे ने फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ (1994) में सलमान खान की भाभी का किरदार निभाया था. रेणुका ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, ‘यह बहुत डरावनी बात है. भगवान का धन्यवाद है कि टाइगर श्रॉफ को कुछ नहीं हुआ. लेकिन, यह दहशत बहुत डरावनी है. कई सालों से इंडस्ट्री में इस तह की घटना नहीं हुई थी. इसे लेकर सभी को सावधानी बरतनी चाहिए. नहीं तो कोई भी बिना सुरक्षा के बाहर नहीं निकलेगा.’
मुझे समझ नहीं आता कि हमलावर क्या चाहते हैं?
रेणुका ने आगे कहा, ‘जो लोग इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं वो पूरी तरह से पागल होते हैं. इससे हर कोई डर जाएगा, मुझे समझ नहीं आता है कि वो लोग क्या चाहते हैं? वो हथियारों के साथ होते हैं. मेरा मानना है कि ये समस्या जड़ से खत्म कर देनी चाहिए. वरना, कुछ नहीं होगा.’
टाइगर की कार पर हुई 7 राउंड फायरिंग
रविवार, 18 अक्टूबर की शाम को टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में पुष्पा नर्सी पार्क के पास एक फुटबॉल क्लब में फुटबॉल खेलने के बाद अपने ड्राइवर के साथ अपनी BMW कार से अपने घर जा रहे थे. जैसे ही उनकी गाड़ी रोड पर पहुंची वहां पहले से मौजूद तीन बाइक सवार युवकों में से एक ने उन पर सात राउंड फायरिंग की.
मामले में टाइगर को मामूली चोट आई. लेकिन, उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. इस केस में पुलिस ने तीनों शूटरों सहित और भी कई लोगों को अरेस्ट किया है. हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली. पुलसि को भी जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शामिल होने के सबूत मिल रहे हैं.
















