• Home
  • ताजा खबरें
  • जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
Image

जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट


जयपुर में बैठकर अमेरिका के नागरिकों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने वाले साइबर गिरोह का जयपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है. जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के भांकरोटा थाना क्षेत्र में चल रहे फर्जी टेक्निकल सपोर्ट कॉल सेंटर पर पुलिस ने दबिश देकर 8 युवकों और 2 युवतियों समेत कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया है. 

पुलिस ने मौके से 19 मोबाइल फोन, 12 लैपटॉप और बड़ी संख्या में लैपटॉप एक्सेसरीज भी जब्त की हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाते थे. गिरोह के सदस्य खुद को आईफोन-एप्पल टेक्निकल सपोर्ट से जुड़ा कर्मचारी बताकर लोगों से संपर्क करते थे.

फोन या ऑनलाइन संपर्क के दौरान पीड़ितों को उनके आईफोन में तकनीकी समस्या होने की बात कही जाती थी. इसके बाद समस्या दूर करने के नाम पर उन्हें अलग-अलग तरीके से झांसे में लिया जाता था.

ठगी के लिए तैयार था सेटअप

आरोपियों ने ठगी के लिए बाकायदा कॉल सेंटर जैसा सेटअप तैयार कर रखा था. लैपटॉप और मोबाइल के जरिए अमेरिकी नागरिकों से संपर्क किया जाता था. पुलिस अब जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है, ताकि गिरोह के नेटवर्क, संभावित पीड़ितों और ठगी से जुड़े लेनदेन की जानकारी जुटाई जा सके.

यह कार्रवाई जयपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की लगातार चल रही मुहिम का हिस्सा है. इससे पहले भी जयपुर में एप्पल कस्टमर सपोर्ट बनकर अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले फर्जी कॉल सेंटरों पर कार्रवाई हो चुकी है. ऐसे मामलों में आरोपी बड़ी टेक कंपनियों के नाम और तकनीकी सहायता का भरोसा देकर विदेशों में बैठे लोगों को फंसाते हैं.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने कितने अमेरिकी नागरिकों को अपना शिकार बनाया और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं. राजस्थान पुलिस ने कुछ महीनों पहले भी इसी तरह के एक गिरोह को पकड़ा था.

रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी



Source link

Related Posts

‘अगर आप में दम है…’, दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!

उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) की ओर से हर साल की तरह इस साल भी महाराष्ट्र में दशहरा…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

मेरठ में 200 करोड़ से बनेगी रेयर अर्थ रिफाइनरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

उत्तर प्रदेश के मेरठ में करीब 200 करोड़ रुपये के निवेश से क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

‘सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए’, योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वाराणसी में होने जा रहे 3 दिवसीय ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top