उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान की हत्या की, समाजवादी पार्टी के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए, आज उसी कांग्रेस की गोद में अखिलेश यादव खेल रहे हैं. इससे बड़ा संविधान और लोकतंत्र का मजाक क्या हो सकता है.
दयाशंकर सिंह ने लगाया आरोप
दयाशंकर ने आरोप लगाया कि सपा के कार्यकर्ता सरकार में रहते हुए भी लोगों को दुखी करते थे और अब चुनाव से पहले सपाई गुंडे लिस्ट बना रहे हैं कि किसकी जमीन पर कब्जा करना है और किसे सस्पेंड करवाना है.
मुख्यमंत्री पर बने AI वीडियो पर दो टूक
‘सपा की पिछलग्गू बनी कांग्रेस’
कांग्रेस पर तंज कसते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि गांधी परिवार को देश की जनता पहले ही खारिज कर चुकी है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि देश पर इतने समय तक राज करने वाली कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में सपा जैसी क्षेत्रीय पार्टी का पिछलग्गू बनना पड़ रहा है.














