• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार…’, दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
Image

‘अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार…’, दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा


मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में आयोजित शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) की वार्षिक दशहरा रैली के दौरान पार्टी के सांसद संजय राउत ने सत्ताधारी दलों खासतौर पर बीजेपी पर तीखा हमला बोला. साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगले साल मार्च में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार गिर जाएगी.

संजय राउत ने दशहरा रैली के मंच से कहा, “मेरी भविष्यवाणी है कि अप्रैल 2027 के आखरी हफ्ते में मोदी सरकार गिर जाएगी.” उन्होंने कहा कि किस मुहूर्त पर आपने राम मंदिर बनाया? अब मैं आपका मुहूर्त बताता हूँ किस मुहूर्त पर आप जाएंगे. अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह में उनकी सत्ता चली जाएगी. 

इसके अलावा अपने भाषण के दौरान राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी आलाकमान सीईसी ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं, लेकिन सीईसी भी जाएंगे. 

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे…’

‘अब लोग इनसे नहीं डरते’

संजय राउत ने कहा, “अल्बेनिया नाम के देश के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट जलाया. सुप्रीम कोर्ट क्यों जलाया? क्योंकि लोग वहां के भ्रष्टाचार से तंग थे, इसलिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को जला दिया. इटली, फ्रांस, बेल्जियम में लोग सड़कों पर हैं और भारत देश में भी लाखों-लाखों लोग सड़कों पर हैं. अब लोग मोदी-शाह से नहीं डरते, बल्कि मोदी और शाह अब लोगों से डरने लगे हैं.”

उद्धव ठाकरे ने भी बीजेपी पर साधा निशाना

संजय राउत के अलावा शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी विजयादशमी के मौके पर दशहरा रैली को संबोधित किया. इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही. उद्धव ठाकरे ने अपने भाषण में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए सत्ताधारी नेताओं को घेरा.

शिवाजी पार्क में आयोजित इस रैली में पार्टी नेताओं ने अपने भाषणों के जरिए सत्ताधारी दलों पर हमला बोला. संजय राउत का अप्रैल 2027 में केंद्र सरकार गिरने का दावा उनके भाषण का प्रमुख हिस्सा रहा.

‘अगर आप में दम है…’, दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!



Source link

Related Posts

जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट

जयपुर में बैठकर अमेरिका के नागरिकों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने वाले साइबर गिरोह का जयपुर पुलिस…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

‘अगर आप में दम है…’, दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!

उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) की ओर से हर साल की तरह इस साल भी महाराष्ट्र में दशहरा…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

मेरठ में 200 करोड़ से बनेगी रेयर अर्थ रिफाइनरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

उत्तर प्रदेश के मेरठ में करीब 200 करोड़ रुपये के निवेश से क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

‘सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए’, योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top