• Home
  • ताजा खबरें
  • UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
Image

UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत


उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया. तालाब में नहाने गए 5 लोग डूबने लगे. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर उन्हें हर संभव सहायता की जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार, 20 अक्टूबर को खागा थाना क्षेत्र में करीब 222 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होना था. इनमें से लगभग 150 प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार को प्रस्तावित था. सभी जुलूसों और निर्धारित विसर्जन स्थलों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी.

‘आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा…’, विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी

ग्राम खुशियारीपुर, मजरे चक कटोगन में स्थापित दो दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के नौबस्ता घाट पर निर्धारित था. पुलिस की मौजूदगी में जुलूस घाट की ओर जा रहा था. इसी दौरान एक प्रतिमा के साथ चल रहे कुछ लोग उसे निर्धारित स्थान पर ले जाने के बजाय गांव के तालाब पर पहुंच गए और वहां विसर्जन कर दिया.

नहाने के दौरान 5 लोग डूबे

प्रतिमा विसर्जन के बाद कुछ लोग तालाब में नहाने के लिए उतर गए. इसी बीच 5 लोगों के डूबने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस की पीआरवी ने स्थानीय लोगों की मदद से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. काफी प्रयास के बाद 3 अन्य लोगों को भी तालाब से बाहर निकाला गया और सीएचसी हरदो ले जाया गया. वहां उपचार के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया गया.

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से बातचीत की और आर्थिक सहायता के उपलब्ध प्रावधानों की जानकारी दी. फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है और अधिकारी परिजनों के संपर्क में हैं.

‘देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण’, दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि प्रतिमाओं का विसर्जन केवल निर्धारित स्थलों पर करें और तालाबों या विसर्जन स्थलों के आसपास नहाने से बचें. बुधवार को होने वाले विसर्जन को देखते हुए भी सभी संबंधित स्थलों पर पुलिस और प्रशासन की ड्यूटी लगा दी गई है.



Source link

Related Posts

जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट

जयपुर में बैठकर अमेरिका के नागरिकों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने वाले साइबर गिरोह का जयपुर पुलिस…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

‘अगर आप में दम है…’, दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!

उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) की ओर से हर साल की तरह इस साल भी महाराष्ट्र में दशहरा…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

मेरठ में 200 करोड़ से बनेगी रेयर अर्थ रिफाइनरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

उत्तर प्रदेश के मेरठ में करीब 200 करोड़ रुपये के निवेश से क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

‘सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए’, योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top