• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘ये क्या तरीका हुआ…’ शूट से 7 दिन पहले अक्षय खन्ना ने छोड़ दी थी ‘दृश्यम 3’, डायरेक्टर ने किया खुलासा
Image

‘ये क्या तरीका हुआ…’ शूट से 7 दिन पहले अक्षय खन्ना ने छोड़ दी थी ‘दृश्यम 3’, डायरेक्टर ने किया खुलासा


बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय खन्ना के लिए साल 2025 बेहद यादगार साबित हुआ था. पहले उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ में निगेटिव रोल से फैंस का दिल जीता. इसके बाद वो रणवीर सिंह की मूवी ‘धुरंधर’ में भी रहमान डकैत के रोल से छा गए थे. हालांकि इसी बीच एक ऐसी खबर भी आई जिसने फैंस को हैरान कर दिया था. उन्होंने अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ से किनारा कर लिया था. अब इसे लेकर डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बड़ा खुलासा किया है.

शूट से 7 दिन पहले छोड़ दी थी फिल्म

बता दें कि अक्षय खन्ना ‘दृश्यम 2’ का हिस्सा थे. हालांकि वो ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ यानी दृश्यम 3 का हिस्सा नहीं हैं. दिसंबर 2025 में खबरें आई थीं कि मेकर्स के साथ पैसों से जुड़े मतभेदों के बाद अक्षय ने फिल्म से खुद को दूर कर लिया था और उन्होंने ये फैसला शूटिंग शुरू होने से सात दिन पहले लिया था. हालांकि इसके बावजूद अभिषेक ने तुरंत ही दूसरे एक्टर को ढूंढ लिया और बिना शूट में देरी किए समय पर काम शुरू कर दिया था.

ये भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ की टीम से मिले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, फिल्म के कांसेप्ट ने जीता दिल

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में अभिषेक पाठक ने बताया कि जब ये सब कुछ हुआ था तो उन्हें इसे लेकर कोई हड़बड़ाहट या घबराहट बिल्कुल नहीं हुई थी. उन्होंने कहा, ‘मैं इसे घबराहट तो नहीं कहूंगा, लेकिन हम पूरे मामले से नाखुश थे. मैंने सोचा, ‘ये क्या तरीका हुआ?’

स्क्रिप्ट बदली, जयदीप अहलावत की हुई कास्टिंग

अभिषेक पाठक ने बताया कि बाद में फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव किया गया और जयदीप अहलावत को लिया गया. अभिषेक ने जयदीप के लिए कहा, ‘वो एक ऐसे किरदार की जगह पर आ रहे थे जो दर्शकों को पसंद आया था. जब मैंने उन्हें फोन लगाया था तो उन्होंने सवाल किया था, ‘कास्टिंग बदल रही है या किरदार?’ मैंने जवाब दिया किरदार में बदलाव हो रहा है. उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई.’

नहीं कैंसिल की शूटिंग

अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने के बाद भी अभिषेक पाठक ने शूटिंग को कैंसिल नहीं किया. उन्होंने आगे बताया कि सेट लग चुका था और 200 से ज्यादा लोग उन पर और फिल्म पर डिपेंड थे. प्रोडक्शन डिज़ाइनर से लेकर DOP तक सभी ने अपनी तारीख़ें तय कर ली थीं. स्पॉट बॉय और लाइट असिस्टेंट आदि जो पर डे के हिसाब से पैसे कमाते हैं, उनका भी काम खराब हो जाता. मैं बड़े एक्टर्स  को भी ये नहीं कह सकता था कि मुझे बाद की डेट्स दे दें.

2 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ 

अजय देवगन, तब्बू, इशिता दत्ता, रजत कपूर, श्रिया सरन और जयदीप अहलावत की फिल्म दृश्यम द कन्क्लूजन 2 अक्टूबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: R. N. Kao कौन थे? भारत के पहले स्पाई पर फिल्म ला रहे करन जौहर, ‘धुरंधर’ को चटाएंगे धूल?



Source link

Related Posts

PM की मिमिक्री पर राहुल गांधी पर भड़के बॉलीवुड एक्टर, कहा- ‘जिनकी पूरी पार्टी का अस्तित्व…’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हाल ही में ‘छात्रों की गूंज’ नाम के कार्यक्रम के लिए मध्यप्रदेश की आर्थिक…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

स्वरा के बयान पर पुनीत इस्सर की दो टूक, बोले- कलाकार हैं तो मनोरंजन कीजिए

अभिनेता पुनीत इस्सर ने स्वरा भास्कर के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें अभिनेत्री ने 2019 के सुप्रीम…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

‘अलायंस’ में सलमान ने किया था कबीर खान पर कमेंट, अब मिनी माथुर बोलीं – अच्छा नहीं लगा था मजाक

रियलटी शो ‘अलायंस’ की विनर मिनी माथुर ने हाल ही में शो के उस एपिसोड के बारे में…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी कोई बात नहीं’, 78 साल की मौसमी चटर्जी की बेटी को सलाह

दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है. उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया.…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top