पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. ज्यादातर वो अपने गानों की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उन पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने गुस्सा जाहिर किया है और उन्हें बुरी तरह से लाइव शो में ही फटकार लगा दी.
दरअसल, दलेर मेहंदी टिहरी के कुंजापुरी मेले में आयोजित कार्यक्रम में लाइव परफॉर्मेंस के लिए पहुंचे थे. यहां उन्हें लोगों को एंटरटेन करने के लिए बुलाया गया था. लेकिन इस बीच जब वो शराब के नशे में स्टेज पर पहुंचे तो माहौल काफी गरमा गया. इस पर कैबिनेट मंत्री ने आपत्ति जताई और कहा कि ऐसे कार्यक्रम में इस तरह से आना उनसे उम्मीद नहीं की जा सकती थी.
वायरल वीडियो में क्या बोले सुबोध उनियाल
वहीं, सुबोध उनियाल और दलेर मेहंदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो सिंगर पर भड़कते हुए नजर आते हैं और उन्हें फटकारते हुए कहते हैं, ‘इतना पैसा देकर हमने आपको बुलाया. इसलिए बुलाया ताकि हमारे लोग एंटरटेन हो. यहां आप ठप्प होकर बेवकूफ बना रहे हैं लोगों का.’ इस दौरान दलेर मेहंदी की जुबान लड़खड़ाते हुए नजर आई और वो कुछ भी नहीं बोलने की हालत में थे.
Celebrities think they are too big to do anything. So they come drunk, do lip singing, make money and leave. But at times the strategy goes wrong. That’s exactly the case with Daler Mehndi. Mehndi came drunk to perform at an event in Uttarakhand which was attended by a state minister. Daler was so drunk that he could barely speak. The minister asked him to leave. #Celebrity #Bollywood #Singing #Uttarakhand #DalerMehndi
— Sunil Jha (@SunilBNJha) October 19, 2026
सुबोध उनियाल ने आगे दलेर मेहंदी को उनकी गरिमा और मर्यादा ध्यान में रखन के लिए कहा. वो कहते हैं, ‘आपको इसलिए बुलाया गया था क्योंकि आप बड़ा नाम हैं. आपसे बोला तो जा नहीं रहा आप गाना क्या गाएंगे? ये ठीक नहीं है.’
यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले जैकी श्रॉफ
दलेर मेहंदी का क्या था रिएक्शन?
इसके साथ ही सुबोध उनियाल की फटकार पर अगर दलेर मेहंदी के रिएक्शन के बारे में बात की जाए तो वो सिर्फ उनकी झाड़ को सुन रहे थे. कुछ बोलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन नशे में होने के कारण उनकी जुबान लड़खड़ा रही थी. हालांकि, झाड़ खाने के बाद दलेर मेहंदी ने गाना गाने की बात कही और परफॉर्म भी किया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं.

















