• Home
  • ताजा खबरें
  • पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
Image

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?


पटना के गांधी मैदान में मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को रावण दहन कार्यक्रम है. इसको लेकर पूरी तैयारी हो गई है. एक दिन पहले सोमवार (19 अक्टूबर, 2026) को गांधी मैदान पहुंचकर पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने रावण वध कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की.

20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह समीक्षा की गई है. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गांधी मैदान में की गई बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया. डीएम और एसएसपी ने सुरक्षा से संबंधित सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर सारी तैयारियों को पूरा कर लेने का निर्देश दिया.

4 नंबर गेट से होगी वीआईपी एंट्री

रावण वध कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए प्रवेश द्वारों के लिए अलग-अलग व्यवस्था निर्धारित की गई है. गेट नंबर एक से मुख्य अथितियों की एंट्री होगी. वहीं गेट नंबर-4 से वीआईपी एंट्री होगी.

मैदान में दो महिला दीर्घा की व्यवस्था

गेट नंबर-12 की बात करें तो वीवीआईपी और पत्रकारों की एंट्री होगी. गेट नंबर-13 से दशहरा कमेटी के सदस्य प्रवेश कर सकेंगे. वहीं, अन्य निर्धारित प्रवेश द्वारों से आमजन गांधी मैदान में जा सकेंगे. महिलाओं की सुविधा के लिए मैदान के अंदर दो महिला दीर्घा की व्यवस्था की गई है.

यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार

जिला प्रशासन ने सभी दर्शकों से अनुरोध किया है कि वे शाम चार बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर लें. जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं दर्शकों की सुविधा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस



Source link

Related Posts

प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के विदेश दौरों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी अब सार्वजनिक नहीं…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर

सौरव दास और आशुतोष रांका के ट्रेस पासिंग केस की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी. पुलिस सूत्रों ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

UP: अखिलेश यादव का SIR में गड़बड़ी का आरोप, बोले- ‘PDA प्रहरी इसे रोकें’

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची पर सवाल उठाए…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई

विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की प्राचीन परंपरा, लोक कल्याण की भावना और सामाजिक समरसता के जीवंत…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top