• Home
  • खेल समाचार
  • मुझे उल्टी आती है… धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
Image

मुझे उल्टी आती है… धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल


अनंत अंबानी ‘ब्रेक डांस’ झूले में झूल रहे थे, इस दौरान उनकी पत्नी राधिका भी झूले में थीं. महेंद्र सिंह धोनी साइड में खड़े होकर एन्जॉय कर रहे थे, वह सभी को झूला झूलते हुए देख रहे थे. किसी ने उनसे झूलने के लिए कहा. वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि धोनी ने ये कहते हुए मना कर दिया कि उन्हें उल्टी आती है या उल्टी आ जाएगी.

गुजरात के जामनगर में स्थित रिलायंस टाउनशिप में नवरात्रि का भव्य उत्सव मनाया जा रहा है. वहां कई झूले लगे हुए हैं, पूरा मेला लगा है. रविवार शाम एमएस धोनी अपनी पत्नी के साथ मेले में गए, जहां अनंत अंबानी उनकी पत्नी राधिका अंबानी और उनके कई करीबी लोग मौजूद थे. अनंत ने ब्रेक डांस पर झूला झूला, जिसमें धोनी ने भी जाने से मना कर दिया.

एमएस धोनी वाइट टीशर्ट, नीले रंग की जींस पहने मेले में पहुंचे थे। उनकी पत्नी साक्षी भी साथ में थीं. एक वायरल वीडियो में अनंत ब्रेक डांस झूले में झूल रहे हैं. सभी खूब एन्जॉय कर रहे हैं, लेकिन धोनी इस झूले में नहीं चढ़े. किसी ने उनसे झूलने के लिए भी कहा, शायद ये अनंत अंबानी या राधिका ने पूछा था. इस पर धोनी ने हाथों से इशारा करते हुए कहा कि उन्हें उल्टी आती है. या यूं कि उल्टी आ जाएगी, लेकिन धोनी ने इस झूले पर चढ़ने से मना कर दिया.

ड्रैगन झूले में झूले धोनी

एमएस धोनी इस दौरान ड्रैगन झूले (नांव वाला झूला) में झूले. उन्होंने इस नवरात्रि उत्सव मेले में खूब एन्जॉय किया। उनका एक और वीडियो आया, जिसमें वह अपनी पत्नी साक्षी से मजाक करते हुए दिख रहे हैं.

यह भी पढ़ें- जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल



Source link

Related Posts

भुवनेश्वर की वापसी, NZ में टीम इंडिया की प्लेइंग XI से बाहर होगा ये धुरंधर!

40 दिन की कड़ी परीक्षा, भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर कुल 12 मैच खेलने वाली है. सबसे…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले – अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है…

जसप्रीत बुमराह हमेशा अपने वर्कलोड के कारण चर्चा में रहते हैं. टीम इंडिया का शेड्यूल ऐसा है कि…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक

उत्तरी कोलकाता के मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

18 छक्के, 11 चौके… 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर

किसी बल्लेबाज को अपनी पहचान बनाने के लिए बड़े मंच का इंतजार हो, ये जरूरी नहीं. कभी-कभी घरेलू…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top