Image

यमन: हूतियों ने किया अबतक का बड़ा हमला, जमीन पर बिखरे सैनिकों के शव


शबवा प्रांत में यमन की सरकार ने मिलिट्री ट्रेनिंग कैंप पर हूतियों के बैलिस्टिक मिसाइल हमले में 20 लड़ाकों के मारे जाने की पुष्टी की है. कम से कम तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं. न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया है कि हमले में कम से कम दो दर्जन सैनिक घायल हुए हैं. हमले के बाद आई तस्वीरों में कई शव नजर आए हैं.  

तस्वीरों में शवों के अंग भी अलग हो गए. कपड़े भी चिथड़े-चिथड़े हो गए हैं. जमीन पर मलबा और कुछ निजी सामान भी बिखरा हुआ नजर आ रहा है. एपी के मुताबिक, यह हमला हाल के दिनों में हुए हमलों में घातक दर्जे का है. 2022 के सीजफायर को तोड़ने के साथ ही सऊदी समर्थित यमनी सरकार और हूतियों की सेनाओं के बीच जंग जारी है. 

सऊदी अरब के हमलों में 9 लोग मारे गए

इधर, सऊदी अरब की तरफ से किए गए हवाई हमले में कम से कम 9 लोगों के मारे जाने की खबर है. इनमें पांच बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं. विद्रोहियों का कहना है कि सप्ताह के आखिर तक कई हमलों में 30 से अधिक लोग मारे गए या घायल हुए.

अलजजीरा की रिपोर्ट की मुताबिक, जंग के हालात बने हुए हैं. इधर, यमनी सरकार का दावा है कि उन्होंने ताइज प्रांत में सनमत पर फिर से कब्जा कर लिया है. अब मिसराख के इलाके की ओर बढ़ रहे हैं.  

हूतियों के हमले में एक आम नागरिक की भी मौत

इधर, हूतियों की तरफ से की गई फायरिंग में एक आम नागरिक के मारे जाने समेत 5 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है. हूती सेनाएं ताइज शहर को घेरने की कोशिश कर रही हैं. यह सरकार का एक मजबूत गढ़ है.

यूएन ने चेतावनी दी है कि वहां भोजन की आपूर्ति कम हो रही है. स्थानीय सरकार ने हूतियों पर यह आरोप भी लगाया है कि वे पानी के टैंकरों की आपूर्ति को रोक रहे हैं.  



Source link

Related Posts

फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- ‘मिस्टर मैक्रों, अब…’

फ्रांस में महंगाई और पब्लिक सर्विस के खराब हालात के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. कई शहरों…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

Explained: फ्रांस से लेकर पुर्तगाल और इटली तक, आखिर क्यों सुलग रहा है यूरोप

वर्तमान समय में दुनिया के कई प्रमुख देशों में गंभीर आर्थिक संकट, महंगाई, आवास की भारी कमी और…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से…’

इजराइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को डर सता रहा है कि आने वाले समय में अमेरिका इजराइल…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

‘बहुत जल्द…’, भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के साथ ट्रेड डील पर बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top