Image

CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन


सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. Central Warehousing Corporation (CWC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 327 पद भरे जाएंगे. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार 15 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

CWC भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाला पब्लिक सेक्टर है. ऐसे में इस भर्ती को सरकारी क्षेत्र में स्थिर करियर की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर माना जा सकता है. जानें आवेदन और भर्ती से जुड़ी जरुरी जानकारी.

327 पदों पर होगी भर्ती

CWC की इस भर्ती में अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए पद शामिल किए गए हैं. जानकारी के अनुसार, असिस्टेंट मैनेजर के 171 और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 156 पद हैं. असिस्टेंट मैनेजर के पद General, Technical, Finance और Engineering क्षेत्रों में हैं, जबकि जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए General और Technical पद शामिल हैं. पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है. असिस्टेंट मैनेजर (General) के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की जरूरत है, जबकि Technical और Engineering पदों के लिए संबंधित तकनीकी योग्यता मांगी गई है. वहीं जूनियर एग्जीक्यूटिव (General) पद के लिए ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

1.40 लाख रुपये तक वेतन

असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए वेतनमान 40,000 से 1,40,000 तक है. वहीं जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए वेतनमान 29,000 से 93,000 निर्धारित किया गया है. इसके अलावा पद और नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिल सकती हैं. ऐसे में यह पद उन युवाओं के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, जो सरकारी नौकरी में अपना करियर बनाना चाहते हैं. इस भर्ती के लिए सामान्य अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है. आयु की गणना 15 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

ऐसे होगा चयन

CWC भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा के बाद इंटरव्यू भी शामिल है, जबकि जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर चयन किया जाएगा. इसलिए परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अपने पद से जुड़े विषयों के साथ-साथ सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, अंग्रेजी और अन्य निर्धारित सेक्शन पर भी ध्यान देना बेहतर होगा. CWC भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे है. उम्मीदवारों को आखिरी दिन का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन करना बेहतर होगा.

यह भी पढ़ें: NEET PG काउंसलिंग 2026 का सीट मैट्रिक्स जारी, जानें किस कोटे में कितनी सीटें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने अलग-अलग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन के…

ByByPUJA KUMARI Oct 17, 2026

हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

फूड टेक्नोलॉजी से जुड़ी पढ़ाई करने वालों के लिए हरियाणा सरकार में नौकरी निकली है. दरअसल हरियाणा लोक…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति

आंध्र प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में डिस्ट्रिक्ट सिलेक्शन कमेटी (AP DSC) भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म

आरआरबी की पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन करने की आज यानी 14 अक्टूबर को आखिरी तारीख है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top