Image

दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी


दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने अलग-अलग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन के अनुसार दिल्ली मेट्रो ने कुल 73 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती प्रक्रिया में सुपरवाइजर, इंजीनियर, सीनियर इंजीनियर और दूसरे पद शामिल है. वहीं इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन 4 नवंबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे. आवेदन फाॅर्म निर्धारित प्रपत्र में डाक या ईमेल के माध्यम से भेजने होंगे. 

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने वास्तुकला, सिविल और ट्रैक, सिग्नलिंग और दूरसंचार और तथा पर्यावरण विभागों में पर्यवेक्षक, इंजीनियर और सीनियर इंजीनियर के पदों पर विज्ञापन जारी किया है. यह भर्ती जयपुर फेस 2 और दिल्ली एनसीआर में प्रति नियुक्ति और सेवानिवृत्ति के बाद संविदात्मक नियुक्ति के आधार पर की जाएगी.

DMRC भर्ती के लिए योग्यता 

डीएमसीआर की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पदवार पात्रता क्षमता की शर्त के रूप में किसी अलग शैक्षणिक डिग्री या डिप्लोमा का जिक्र नहीं किया गया है. इसके बजाय पात्रता मुख्य रूप से उम्मीदवार की मौजूदा सैलरी और संबंधित विभाग में एक्सपीरियंस के आधार पर आधारित है. हालांकि उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में अपने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री की डिटेल देनी होगी. आपको बता दें कि यह भर्ती एक्सपीरियंस लोगों के लिए है, नए उम्मीदवार इसमें आवेदन नहीं कर सकते हैं. आवेदकों का वर्तमान में किसी एक सरकारी संगठन, भारतीय रेलवे, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या मेट्रो संगठन में कार्यरत या सेवानिवृत्त होना चाहिए. वहीं उम्मीदवार की पात्रता की गणना 1 अक्टूबर 2026 तक की जाएगी. 

DMRC भर्ती में आयु सीमा 

इस भर्ती में प्रतिनियुक्ति या रिटायरमेंट के बाद संविदात्मक नियुक्ति (पीआरसीई) के आधार पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु की गणना 1 अक्टूबर तक की जाएगी. वहीं प्रतिनियुक्ति के लिए इसमें उम्मीदवार की आयु अधिकतम 55 वर्ष होनी चाहिए. वहीं रिटायरमेंट के बाद संविदात्मक रूप से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 55 और अधिकतम आयु 62 वर्ष है. 

कितने साल के लिए होगी नियुक्ति?

नोटिफिकेशन के अनुसार प्रतिनियुक्ति की सामान्य अवधि इस भर्ती में 5 साल होगी. वहीं विशेष परिस्थितियों में इसे 7 वर्ष तक बढ़ाया जाएगा. हालांकि यह कर्मचारियों के रिटायरमेंट की निर्धारित आयु तक ही हो सकती है, अगर वह पहले पूरी हो जाती है. 

ये भी पढ़ें-NEET PG काउंसलिंग 2026 का सीट मैट्रिक्स जारी, जानें किस कोटे में कितनी सीटें

कैसे होगा उम्मीदवार का चयन?

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवार का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा. वही रिटायरमेंट के बाद संविदात्मक नियुक्ति के लिए भी पर्सनल इंटरव्यू और चिकित्सा फिटनेस जांच के आधार पर नियुक्ति की जाएगी. 

DMRC भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन? 

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए दिल्ली रेल मेट्रो रेल निगम की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाए. 
  • इसके बाद विज्ञापन संख्या DMRC/PERS/22/HR/2026 (235) खोलें. 
  • अब अपने डिपार्टमेंट, पद और सैलरी से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें. 
  • इसके बाद आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें और संबंधित विभाग और पात्र पद का चयन करें. 
  • आवेदन पत्र में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल सभी डिटेल भरें. 
  • वर्तमान नौकरी और सैलरी से जुड़ी सारी जानकारी भरें.
  • आवेदन पत्र में मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अटैच करें. 
  • अब इस फॉर्म को स्पीड पोस्ट की मदद से अतिरिक्त महाप्रबंधक/मानव संसाधन/काउंसलेशन, दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन, बाराखंबा रोड, नई दिल्ली के पते पर भेज दें.
  • वहीं वैकल्पिक रूप से भरे हुए आवेदन पत्र और डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी को career@dmrc.org.in पर ईमेल भी करें.

ये भी पढ़ें-हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. Central Warehousing Corporation (CWC) ने विभिन्न…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

फूड टेक्नोलॉजी से जुड़ी पढ़ाई करने वालों के लिए हरियाणा सरकार में नौकरी निकली है. दरअसल हरियाणा लोक…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति

आंध्र प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में डिस्ट्रिक्ट सिलेक्शन कमेटी (AP DSC) भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म

आरआरबी की पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन करने की आज यानी 14 अक्टूबर को आखिरी तारीख है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top