• Home
  • ताजा खबरें
  • अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
Image

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा


मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह फिर से चर्चा में हैं. शुक्रवार (16 अक्टूबर, 2026) को उन्होंने पहले कहा कि नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए हैं. जब मीडिया में खबरें चलीं तो उसके बाद शाम में उन्होंने अपना बयान बदल लिया और आरजेडी प्रमुख लालू यादव को इस मामले में घसीटा. बयान का मतलब भी समझाया.

अनंत सिंह ने कहा कि उनकी बात को उल्टा समझ लिया गया. उनके कहने का मतलब यह था कि वे जब नीतीश कुमार के साथ हुए तो लालू यादव ने उनके 9 आदमी को मरवा दिया. 

शुक्रवार की शाम मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा, “लालू जी और नीतीश कुमार जब साथ थे तो उस वक्त मेरे भाई को टिकट दिया गया. उस समय से ही हम नीतीश कुमार की मदद करने लगे. नीतीश कुमार और लालू यादव की एक ही पार्टी थी. इसके बाद दोनों (लालू-नीतीश) अलग-अलग हो गए.”

‘…तो मेरा घर टूट जाएगा’

जेडीयू विधायक ने आगे कहा, “जब दोनों अलग हो गए तो ललन सिंह और नीतीश कुमार मेरे पास आए थे. उस वक्त हम लालू यादव के साथ थे क्योंकि मेरे भाई उधर ही थे. तो हमने उस वक्त ललन सिंह और नीतीश से कहा था कि आप लोग आए हैं मेरा साथ मांगने तो मेरा घर टूट जाएगा…” 

यह भी पढ़ें- ‘नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए’, JDU के अनंत सिंह बोले

मीडिया से अनंत सिंह ने कहा, “मैंने नीरज कुमार को जवाब दिया है कि मैंने कितनी कुर्बानी दी है… जब लालू यादव की सरकार थी तब हमारे 9 लोग मरवा दिए गए और मुझे गोली लगी.. हम नीतीश कुमार के साथ हुए इसलिए लालू यादव ने मरवा दिए. दो दिन हमारी इतनी क्षति हुई है. मेरे पिता की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई…” 

बता दें कि अनंत सिंह इन दिनों एमएलसी चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं. वे अपने समर्थक डॉ. अनुज कुमार को जिताना चाहते हैं जो जन सुराज से पटना स्नातक सीट से कैंडिडेट हैं. नीरज कुमार को भी जेडीयू ने इसी सीट से उतारा है. दोनों नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है.

यह भी पढ़ें- उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा



Source link

Related Posts

अंकिता भंडारी की मां ने जारी किया वीडियो, नार्को टेस्ट की मांग की

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर राजनीतिक…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

यूपी: घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तिकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन तपोस्थली गोरक्षपीठ में शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा से जारी आध्यात्मिक अनुष्ठान रविवार…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

‘सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ’, पंकज चौधरी का हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गन्ना किसानों, PDA और चुनाव आयोग को लेकर दिए गए…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top