Image

‘भारतीय जहाजों पर हमला चिंताजनक’, UN में बोले भारत के दूत, सऊदी को लेकर क्या कहा


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में मिडिल ईस्ट को लेकर खुली बहस के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतानेनी हरीश ने कहा कि मिडिल ईस्ट की सुरक्षा और स्थिरता में भारत के बहुत बड़े हित जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि लगभग 1 करोड़ भारतीय GCC देशों में रहते हैं और वहां की अर्थव्यवस्थाओं में योगदान देते हैं. उनकी सुरक्षा और भलाई हमारे लिए एक मुख्य हित है और हमारे द्विपक्षीय संबंधों का एक अहम हिस्सा है. इस क्षेत्र में तनाव और संघर्ष का बढ़ना बेहद चिंताजनक है.

उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने एक बड़ी चुनौती है, उसे लेकर हम संयम बरतने और तनाव कम करने का आह्वान करते हैं. हम पिछले कुछ दिनों में आम नागरिकों से जुड़े बुनियादी ढांचे पर हुए लगातार हमलों की कड़ी निंदा करते हैं. इन हमलों में कई कीमती जानें गई हैं, जिनमें रियाद में मारे गए एक भारतीय नागरिक मोहम्मद यूसुफ अली भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि भारत सऊदी अरब की संप्रभुता की रक्षा के लिए वहां की सरकार और जनता के साथ पूरी तरह एकजुट होकर खड़ा है.

भारतीय जहाजों पर हमला चिंताजनक
जहाजों पर हमले को लेकर उन्होंने कहा कि हाल ही में कमर्शियल जहाजों भारत के झंडे वाले ‘एमवी डीपी वर्ल्ड कावेरी’ जहाज और पिछले हफ्ते ‘एमटी पेट्रो डॉल्फिन’ तथा ‘एमटी वाल्थेरा’ जहाज पर हुआ हमला बेहद चिंताजनक है. कमर्शियल जहाजों और उन पर काम करने वाले नाविकों पर होने वाले ऐसे सभी हमले कानूनी और नैतिक रूप से पूरी तरह गलत हैं. इनमें से कई जहाजों पर भारतीय नाविक मौजूद हैं और उनकी सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है. 

पर्वतानेनी हरीश ने कहा कि इन हमलों के दौरान भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में ओमान और संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों से मिले बहुमूल्य सहयोग के लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं. भारत ने एक बार फिर जोर दिया है कि तनाव को तुरंत कम किया जाए और बातचीत और कूटनीति के जरिए विवाद का समाधान निकाला जाए. व्यावसायिक जहाजों, नाविकों और आम नागरिकों के बुनियादी ढांचे पर हो रहे हमले बंद होने चाहिए.

क्या बोले पर्वतानेनी हरीश   
UN में भारत के दूत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर जहाजों की आवाजाही की स्वतंत्रता और समुद्री व्यापार का सुरक्षित प्रवाह बना रहना चाहिए. नाविकों की सुरक्षा भारत सरकार के लिए प्राथमिकता है और बार-बार हो रहे ये हमले पहले से ही बेहद नाजुक बनी स्थिति को और बिगाड़ सकते हैं.

BRICS शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने नाविकों के लिए एक आपातकालीन सहायता नेटवर्क बनाने का प्रस्ताव रखा था. यह नेटवर्क संबंधित देशों के समुद्री प्राधिकरणों और दूतावासों को आपस में जोड़ सकता है, जिससे संकट के समय अलर्ट भेजने, चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने, परिवारों से संपर्क करने और जरूरत पड़ने पर इवैक्यूएशन में मदद मिल सकेगी.

ये भी पढ़ें

अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, मच गया हड़कंप



Source link

Related Posts

अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, मच गया हड़कंप

अमेरिका के ओरेगॉन स्टेट के बेंड शहर में मौजूद एक स्कूल में गोलाबारी की गई. CNN की रिपोर्ट…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

‘जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब…’, ट्रंप का नया प्लान क्या?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और ईरान…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

ईरान पर पहली बार ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब’ गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट

अमेरिका ईरान के खिलाफ अपने सबसे बड़े बम के इस्तेमाल पर विचार कर रहा है. डोनाल्ड ट्रंप नए…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा

अल्बानिया की राजधानी तिराना में छात्रों के नेतृत्व में हो रहा विरोध-प्रदर्शन अब एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top