• Home
  • ताजा खबरें
  • वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
Image

वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे


वाराणसी में गुरुवार को उस बड़ा हादसा हो गया जब एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हो गया. इस धमाके तीव्रता इतनी तेज थी कि मकान पूरा धराशायी हो गया और आसपास के कई मकान भी प्रभावित हुए. इस हादसे में तीन लोग बुरी तरह झुलस गए. धमाके की आवाज़ सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है. 

ये घटना वाराणसी के पैगंबरपुर क्षेत्र में हुई जहां एक स्थित एक मकान में अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही है. जिसमें गुरुवार की शाम को ज़ोरदार धमाका हो गया. ये धमाका इतनी तेज था कि आसपास रहने वाले कई लोगों के मकान भी इससे प्रभावित हुए हैं. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया है कि यहां पर काफी समय से पटाखे बनाए जा रहे थे, जिसका स्थानीय लोगों ने कई बार विरोध जताया था लेकिन, उनकी बात नहीं सुनी गई. 

यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

तेज धमाके से दो मंजिला मकान धराशायी

इस घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ मौके पर पहुँच गई, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. इस हादसे में मौके पर मौजूद तीन लोग बुरी तरह झुलस गए हैं जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

स्थानीय लोगों ने कहा कि ये मकान राजू खान नाम के शख्स का है. पहले भी इस पटाखा फैक्ट्री में छापेमारी की हुई थी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसे बंद करने की माँग की लेकिन, उनकी आपत्ति को दरकिनार कर दिया गया. 

चौकी प्रभारी और सिपाही निलंबित

वाराणसी पुलिस का इस मामले पर कहना है कि पटाखे बनाने वाले मामले पर जो भी विषय आरोप सामने आ रहा है उसकी जांच की जाएगी और आगे आवश्यक कार्रवाई होगी. इस मामले में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से कार्रवाई करते हुए निकटतम चौकी प्रभारी और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है. 



Source link

Related Posts

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, ऐसे टला बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रतलाम-जावरा रेलखंड पर गुरुवार रात अफरा तफरी मच गई यहां  बंजली रेलवे…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

‘सच क्या है बताता हूं…’, सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान

महाराष्ट्र के ठाणे नगर महापालिका की नवनिर्वाचित AIMIM पार्षद सहर यूनुस शेख के पिता यूनुस शेख ने हाल…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

‘मुंब्रा को हरा कर देंगे’ कहने वालीं AIMIM पार्षद के पिता भगवा पार्टी शिवसेना में पहुंचे

महाराष्ट्र की राजनीति में मुंब्रा एक बार फिर चर्चा में है. AIMIM की पार्षद सहर शेख, जिन्होंने ‘पूरा…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

दिल्ली: अंबेडकर यूनिवर्सिटी में धरना जारी, ‘जय भीम कॉमरेड’ स्क्रीनिंग पर हिंसा के आरोप

दिल्ली की अंबेडकर यूनिवर्सिटी (AUD) में छात्रों का धरना 17वें दिन भी जारी है. AISA के नेतृत्व में…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top