• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘तुम किसी तोहफे से कम नहीं हो…’ अहान पांडे ने अनीत पड्डा पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर की Unseen तस्वीरें
Image

‘तुम किसी तोहफे से कम नहीं हो…’ अहान पांडे ने अनीत पड्डा पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर की Unseen तस्वीरें


साल 2025 में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ से अनीत पड्डा और अहान पांडे रातोंरात स्टार बन गए थे. उनकी इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था और दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आई थी. फिल्म की रिलीज के बाद से ही दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें भी अक्सर सामने आती रहती हैं. अब एक बार फिर इन चर्चाओं को हवा मिल गई है.

दरअसल, अहान पांडे ने अपनी ‘सैयारा’ को-स्टार अनीत पड्डा पर प्यार लुटाया है. अनीत ने 13 अक्टूबर को अपना 24वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर अहान ने उन्हें बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनीत की कुछ अनदेखी और खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ ही उन्होंने एक दिल छू लेने वाला खास नोट भी लिखा. 

‘तुम अपने पीछे रोशनी छोड़ जाती हो…’

अनीत पड्डा ने लिखा, ‘अनीत, तुम ब्रह्मांड का एक तोहफा हो और तुम जिस भी चीज को छूती हो, वो तारों की धूल की तरह चमकने लगती है. मैं उम्मीद करता हूं कि ये ब्रह्मांड तुम्हारे साथ भी उतनी ही नरमी से पेश आए, जितनी नरमी तुम इसके साथ पेश आती हो. ये कभी मत भूलना कि तुम अपने पीछे कितनी रोशनी छोड़ जाती हो. जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां.’

अनीत पड्डा ने अहान पांडे को दिया ये जवाब

सामने आई तस्वीरों में अनीत पड्डा मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं. ये तस्वीरें उनके वेकेशन की हैं. किसी तस्वीर में वो टेडी बियर के साथ पोज देती दिख रही हैं, तो किसी में कार में बैठकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं. अनीत पड्डा ने भी अहान पांडे के इस पोस्ट पर प्यार भरा जवाब दिया. उन्होंने कमेंट में लिखा, ‘तुम पूरी दुनिया में सबसे अच्छे इंसान हो. थैंक्यू मेरे अहान.’ 

तुम किसी तोहफे से कम नहीं हो', अहान पांडे ने अनीत पड्डा पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर की Unseen तस्वीरें

अहान की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं और अनीत को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. आयुष्मान खुराना, अलाना पांडे और शरवरी वाघ जैसे सितारों ने भी पोस्ट पर कमेंट किया है. 





Source link

Related Posts

रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू

एक्टर रणवीर शौरी को जान से मारने की धमकी मिली है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

‘दृश्यम 3’ ने 12वें दिन भी मचाई धूम, अब बनेगी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, बस कमाने होंगे इतने करोड़

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे वीकेंड पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं दूसरे मंडे…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

‘नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा’, तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर की मौत को लेकर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने कई सवाल उठाए हैं.…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

क्रेन से लटकी SUV पलटी और…, ‘गनमास्टर G9’ की शूटिंग के दौरान बाल-बाल बचे इमरान हाशमी, Video वायरल

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर G9’ की शूटिंग कर रहे हैं. हालांकि इस फिल्म के…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top