• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा’, तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
Image

‘नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा’, तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग


बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर की मौत को लेकर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि नाना पाटेकर जिंदा हैं और सवाल किया कि आखिर किसी ने उनका शव क्यों नहीं देखा. तनुश्री ने एक्टर के अंतिम संस्कार के समय और प्रेयर मीट नहीं होने पर भी हैरानी जताई है. साथ ही, उन्होंने इस मामले में डीएनए टेस्ट कराने की मांग भी की है. 

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर की मौत पर उठाए सवाल

तनुश्री दत्ता ने सोमवार रात इंस्टाग्राम लाइव के दौरान नाना पाटेकर की मौत को लेकर कई सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि इतने बड़े कलाकार के अंतिम दर्शन करने का मौका लोगों को क्यों नहीं मिला और उनका अंतिम संस्कार इतनी रात को जल्दबाजी में क्यों किया गया. एक्ट्रेस का दावा है कि फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया के किसी भी व्यक्ति ने नाना पाटेकर का शव नहीं देखा.

उन्होंने कहा, ‘बॉलीवुड इंडस्ट्री और मीडिया में किसी ने भी नाना पाटेकर का शव नहीं देखा. इतनी जल्दी क्या थी कि आधी रात को अंतिम संस्कार कर दिया गया? हिंदू धर्म की परंपरा के अनुसार आमतौर पर सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता, लेकिन उनका अंतिम संस्कार रात 11:28 बजे किया गया. इतनी रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार करने की क्या जल्दी थी? क्या उनके परिवार ने भी उनका चेहरा ठीक से देखा था?’

प्रेयर मीट नहीं होने पर भी जताई हैरानी

तनुश्री दत्ता यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने सवाल किया कि नाना पाटेकर जैसे बड़े कलाकार के निधन के बाद प्रेयर मीट क्यों नहीं रखी गई. तनुश्री ने कहा, ‘इतने बड़े दिग्गज और महान इंसान के लिए प्रेयर मीट होनी चाहिए थी, ताकि बॉलीवुड के लोग और मीडिया के लोग आकर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें और आखिरी बार उनके दर्शन कर सकें. हिंदू परंपरा में लोग अंतिम दर्शन करते हैं, शव को छूते हैं और प्रणाम करते हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘लोगों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी, लेकिन क्या उन्होंने वास्तव में शव देखा था? उनका चेहरा ढका हुआ था. गांव के लोग शायद ऐसे सवाल न पूछें, लेकिन दूसरे लोग ये सवाल जरूर पूछते हैं. आखिर किसका अंतिम संस्कार किया गया?’

‘नाना पाटेकर का शव अस्पताल ले जाने का वीडियो क्यों नहीं आया?’

तनुश्री ने नाना पाटेकर को अस्पताल ले जाने से जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो सामने नहीं आने पर भी सवाल उठाए. उन्होंने अपने एक हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे, लेकिन नाना पाटेकर के मामले में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला.

उन्होंने कहा, ‘जब मेरा एक्सीडेंट हुआ था, तब मेरी तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे. लेकिन यहां नाना पाटेकर का एक भी वीडियो सामने नहीं आया. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया और पोस्टमार्टम भी हुआ.’

नाना पाटेकर के जिंदा होने का जताया शक, DNA टेस्ट की मांग

तनुश्री दत्ता ने दावा किया कि नाना पाटेकर जिंदा हो सकते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि जिस शव का अंतिम संस्कार किया गया, वो नाना का नहीं था. एक्ट्रेस ने उनकी पहचान की पुष्टि के लिए DNA टेस्ट कराने की मांग की.

तनुश्री ने कहा, ‘जिस बॉडी का अंतिम संस्कार किया गया, वो नाना पाटेकर की नहीं थी. मुझे लगता है कि वो सिंगापुर या मलेशिया में जिंदा हो सकते हैं. उन्होंने अपनी मौत का नाटक किया हो सकता है और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया हो सकता है. अगर उन्होंने अपना लुक बदल लिया है, तो DNA टेस्ट कराया जाना चाहिए, ताकि उनकी पहचान की पुष्टि हो सके.’

पहले भी नाना पाटेकर पर लगा चुकी हैं आरोप

तनुश्री दत्ता इससे पहले भी नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. उन्होंने साल 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान एक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. साल 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान उन्होंने इस मामले को फिर से उठाया. नाना पाटेकर ने इन आरोपों से इनकार किया था. जून 2019 में पुलिस ने उन्हें इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी.

कब हुआ नाना पाटेकर का निधन?

नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को 75 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई. कई सेलेब्स, फैंस और राजनेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. वहीं, तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘ईविल इज डेड’ कहा था. 





Source link

Related Posts

रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू

एक्टर रणवीर शौरी को जान से मारने की धमकी मिली है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

‘दृश्यम 3’ ने 12वें दिन भी मचाई धूम, अब बनेगी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, बस कमाने होंगे इतने करोड़

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे वीकेंड पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं दूसरे मंडे…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

‘तुम किसी तोहफे से कम नहीं हो…’ अहान पांडे ने अनीत पड्डा पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर की Unseen तस्वीरें

साल 2025 में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ से अनीत पड्डा और अहान पांडे रातोंरात स्टार बन गए थे.…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

क्रेन से लटकी SUV पलटी और…, ‘गनमास्टर G9’ की शूटिंग के दौरान बाल-बाल बचे इमरान हाशमी, Video वायरल

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर G9’ की शूटिंग कर रहे हैं. हालांकि इस फिल्म के…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top