• Home
  • ताजा खबरें
  • CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान, क्या बोले चिराग पासवान?
Image

CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान, क्या बोले चिराग पासवान?


वैशाली के राघोपुर में मंगलवार (13 अक्टूबर, 2026) की शाम हुए नाव हादसे के बाद मुआवाजे का ऐलान कर दिया गया है. मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे. हादसे में 13 लोगों की मौत की खबर है. आधिकारिक पुष्टि बाकी है.

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.”

सीएम ने कहा, “ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं परिजनों को यह भारी दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. ​राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) दी जाएगी. प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं.”

चिराग पासवान ने जताया शोक

इस हादसे पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी शोक जताया है. चिराग ने कहा, “मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत राघोपुर दियारा में नाव हादसे में कई लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है. इस हादसे में अधिकांश मासूम बच्चों की जान जाने की खबर है. इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.”

यह भी पढ़ें- उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- ‘हम 3 विधायक…’

एक्स पोस्ट के जरिए चिराग ने कहा, “ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और पीड़ित परिवारों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें. स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत एवं हरसंभव सहायता पहुंचाई जाए. घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाए.”

रोहिणी बोलीं- मेरा मन बहुत आहत

इस घटना पर रोहिणी आचार्य ने भी दुख जताते हुए प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि खबर बेहद मर्माहत करने वाली है. इस हृदय-विदारक हादसे से मेरा मन बहुत आहत है. इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी दिवंगतों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती हूं. बिहार सरकार से मांग है कि पीड़ित परिवारों तक हरसंभव मदद पहुंचाई जाए. उचित मुआवजा राशि प्रदान की जाए. घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए.

संजय सरावगी ने जताई संवेदना

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने की हृदयविदारक दुर्घटना में बच्चों सहित कई लोगों के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं मर्माहत करने वाला है. उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई. सरावगी ने कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और दुख की इस असहनीय घड़ी में परिजनों को धैर्य और संबल प्रदान करें.”

यह भी पढ़ें- अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, ‘…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी’



Source link

Related Posts

मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार

भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाए जाने वाले दीपोत्सव का उत्साह अब भारत तक सीमित…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, ‘…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी’

अनुष्का यादव को लेकर विवादों में आए तेज प्रताप आज अपने परिवार और पार्टी से दूर हैं. इस…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

आर्थिक तंगी अब मेधावी विद्यार्थियों के डॉक्टर और इंजीनियर बनने के सपनों की राह में बाधा नहीं बनेगी.…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक

उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में 28 अक्टूबर को ई-वेस्ट प्रबंधन का विशेष अभियान-6 आयोजित किया जाएगा. इस अभियान…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top