Image

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच NSA अजीत डोभाल ने ईरान लगाया फोन, मोहसिन रेजाई से क्या हुई बात?


भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने ईरान से बातचीत की. उन्होंने सोमवार ईरान के एनएसए मोहसिन रेजाई से मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को लेकर फोन पर चर्चा की. इसको लेकर नई दिल्ली में ईरान के दूतावास ने जानकारी दी. भारत और ईरान के बीच काफी अच्छे रिश्ते रहे हैं, लेकिन युद्ध की वजह से व्यापार प्रभावित हुआ है. हालांकि हाल में हुई बातचीत मिडिल ईस्ट की स्थिति पर हुई है.

ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में बताया कि ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसिन रेजाई ने सोमवार शाम भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल के साथ टेलीफोन पर बातचीत की.

दूतावास ने लिखा, ‘ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव डॉ. मोहसिन रेजाई ने आज शाम भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ टेलीफोन पर बातचीत की, जिसमें दोनों देशों के बीच आपसी हितों और नवीनतम क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर विचार साझा किए गए’

ब्रिक्स में भारत-ईरान के बीच कई गंभीर मुद्दों पर हुई थी बात

यह बातचीत ईरान के भारत में राजदूत मोहम्मद फताली के उस बयान के कुछ दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि तेहरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के बीच ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान तय हुए मुद्दों पर गंभीरता से काम कर रहा है.

पिछले महीने पीएम मोदी और पेजेश्कियन की मुलाकात के बाद सहयोग से जुड़े मामलों में प्रगति के सवाल पर फताली ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया था कि ईरानी राष्ट्रपति ने इस पर तुरंत कार्रवाई की है.

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी… SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स



Source link

Related Posts

रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?

भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की रूस के साथ नजदीकियां बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. इसका सबूत…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद

सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को कड़ी सुरक्षा वाले एक महल…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

‘भारत पर यकीन, दोनों के संबंध…’, PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार (12 अक्टूबर) को कोलकाता में कहा कि भारत और अमेरिका…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

‘वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने…’ रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को कई साल हो चुके हैं. इसे खत्म करने के लिए कई…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top